Apni Aawaj

8 फीसदी अधिक पैदावार देने वाली सरसों की नई किस्म कृषि संस्थान ने की विकसित,17 राज्यों हेतु उपयुक्त

हाल ही में उतर प्रदेश के कानपुर में (Sarso New variety 2024) 7 फीसदी अधिक तेल देने वाली नई किस्म का विकास किया गया है, ऐसे में जानते हैं सम्पूर्ण जानकारी।

Sarso New variety 2024 | सरसों की बुवाई का समय नजदीक आ रहा है, एवम् किसान नई एवम् उन्नत किस्मों को लेकर उत्साहित हैं, इसी को लेकर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कई प्रकार की किस्म विकसित की जा रही है, इन्हीं में से एक नई सरसों की किस्म जो 7.81 फीसदी अधिक पैदावार एवम् 7 फीसदी तक अधिक तेल देने वाली विकसित की गई है।

व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा 7 प्रतिशत तक अधिक तेल वाली सरसों की नई किस्म को विकसित करने की उपलब्धि हासिल की है, यह कृषि अनुसंधान इससे पहले भी सरसों की उन्नत किस्म के लिहाज से 10 वैरायटी विकसित कर चुकी है, जिसमें यह किस्म और जुड़ जाने के बाद कुल 11 किस्में विकसित करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

कृषि अनुसंधान संस्थान के डायरेक्टर के अनुसार इस किस्म के बीज की उपलब्धता कृषकों को आगामी साल से वितरित होना शुरु हों जाएगा, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा, वही उनका कहना है कि यह किस्म अन्य किस्मों की बजाय 7.81 प्रतिशत अधिक उत्पादन क्षमता भी देगी। इसकी खेती सभी प्रकार की जलवायु हेतु उपयुक्त रहेगी।

सरसों की नई किस्म KMRL 17-5 विकसित

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ बीज वैज्ञानिक डॉक्टर महक सिंह ने बताया कि यह सरसों की किस्म जो मात्र तेल ही नही, उत्पादन भी अन्य किस्म की बजाय 7.81 फीसदी अधिक देने में सक्षम होगी, इसमें तेल की मात्रा 39.6% रहेगी, जो अन्य किस्म की तुलना में 7 फीसदी अधिक होगा। उतर प्रदेश सरकार ने इसको सर्टिफाइड कर दिया है, जिसका नोटिफिकेशन जल्द ही अन्य राज्यों हेतु भारत सरकार जारी कर देगी।

सरसों की इस किस्म का बुवाई समय एवम् उत्पादन

सरसों की Sarso New variety 2024 नई किस्म KMRL 17-5 का बुवाई हेतु उचित समय अक्टूबर के अंतिम एवम् 28 नवंबर के बीच करके अच्छा उत्पादन हासिल कर सकते हैं, यह किस्म पकने में 120 से 130 दिन का समय लेगी। यानी किसान गन्ने की कटाई के बाद आसानी से इसकी बिवाई कर सकते हैं। यह किस्म अन्य किस्मों की बजाय 10 दिन कम पकने में अन्य लेगी।

 

उतर से दक्षिण के 15 राज्यो मै हुआ परिक्षण

Sarso New variety 2024 | भारत के विभिन्न जलवायु क्षेत्र मै इसका परीक्षण किया जा चुका है, कुलपति-सीएसए विवि, डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया है कि इसका परीक्षण बीते 3 सालों में 15 जलवायु क्षेत्र में किया गया है जिसका बेहतर परिणाम मिला, उनके अनुसार देश के अनेक राज्यों उत्तर प्रदेश,राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, झारखंड, पंजाब एवम् बिहार के अनेक क्षेत्र में किया गया। इस किस्म का दाना मोटा एवम् रोग, कीट मुक्त है, वजन के बारे में बताया कि 1000 दाने का वजन 5 ग्राम है।

बेहतर परिणाम हेतू कृषि अनुसंधान संस्थान कर रहा काम

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने कहां की उक्त विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा निरंतर जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए किसानों की आय दोगुनी हो इसका प्रयास कर रहे हैं, एवम् आगामी समय में भी वैज्ञानिकों द्वारा यह प्रयास जारी रहेगा। उतर प्रदेश ही नहीं संपूर्ण भारत के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उसके लिए कृषि वैज्ञानिक अन्य किस्म को भी विकसित करने हेतु प्रयासरत है, इसके अतिरिक्त वैज्ञानिकों द्वारा अन्य उपज बढ़ोतरी हेतु भी नए नए बीज बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

नई किस्म KMRL 17-5 में ये है खास बाते

नई किस्म का नाम सरसों KMRL-17- 5
बुवाई का समय 1 अक्टूबर – 28 नवंबर
पकने में समय 120 से 130 दिन
तेल की मात्रा 39.6 प्रतिशत
अन्य किस्म की बजाय तेल 7.4 % अधिक
अन्य किस्म से उत्पादन 7.81% अधिक

 

कृषि संस्थान ने 11 नई किस्में की विकसित

उक्त कृषि विश्विद्यालय द्वारा पिछले कई सालों से नई किस्मों Sarso New variety 2024 के विकसित हेतु प्रयास किए जा रहे हैं, इसके बारे में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ महक सिंह बताते हैं कि पिछले 25 सालो में इस संस्थान द्वारा 11 नई सरसों की किस्में विकसित कर चुका है। जबकि कुल 30 किस्में विभिन्न अनाजों की अबतक की गई है। इस संस्थान ने सबसे पहले 1936 मै टाइप 11 को विकसित किया था। अन्य प्रजाति जो कृषि संस्थान ने विक्सित की जो इस प्रकार है…

सरसों की नई 11 किस्में इस प्रकार है..

1. सरसों की किस्म उर्वशी
2. सरसों की किस्म बसंती
3. सरसों की किस्म कांती
4. सरसों की किस्म माया
5. सरसों की किस्म आशीर्वाद
6. सरसों की किस्म पीतांबरी
7. सरसों की किस्म तपेश्वरी
8. सरसों की किस्म आजाद चेतना
9. सरसों की किस्म आजाद महक
10. सरसों की किस्म सुलेखा
11. सरसों की किस्म केएमआरएल 17-5

👉गर्मी झेलने मै सक्षम करनाल कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गेहूं की नई किस्म HD 3385 की विकसित, जानें कितना अधिक देगी उत्पादन

👉धान बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद हेतु पंजीकरण तिथि जारी, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें पंजीयन

👉इन कृषि यंत्रों पर लेना है सब्सिडी का लाभ तो आज ही करें आवेदन, इतना मिलेगा अनुदान, जानें सारी प्रक्रिया

👉Soybean MSP Rate update | केंद्र सरकार ने सोयाबीन एमएसपी पर लिया फैसला , इन राज्यो को मिलेगा लाभ

👉आलू की ये 5 किस्म जो देती है 400 से अधिक प्रति हैक्टेयर उत्पादन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

👉धान की फसल में यूरिया कितनी डालें जाने क्या कहते है कृषि एक्सपर्ट

👉Paddy Insects control | बेहतर उत्पादन हेतु धान मैं होने वाले प्रमुख रोग, कीट नियंत्रण एवम् प्रबंधन हेतु सलाह

👉खीरे की खेती में उन्नत तकनीक से किसान ने कर डाला कमाल, साल में 3 फसल से प्रति एकड़ कमाते है 5 लाख रुपए

👉खेती में जिप्सम फायदे क्या है जाने कब एवं कितनी मात्रा में जिप्सम का प्रयोग करें । उत्पादन बढ़ाने में है सहायक

कृषि जगत की जानकारी 👉 व्हाट्सएप ग्रुप

किसान भाइयों , www.apniaawaj.in पर समय समय पर कृषि, एवम् खेती से जुड़ी सभी प्रकार की किस्में, उनके रोकथाम हेतु उपाय, कीट प्रबंधन,icar भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा खेती हेतु सुझाए गए उपाय, एवम् उत्पादन क्षमता में सुधार के क्या क्या उपाय किसान कर सकते हैं इसके बारे में अपनी आवाज वैबसाइट पर जानकारी आपके साथ सांझा की जाती है, इसके अलावा समय समय पर नई नई किस्में, उन्नत बीज, कृषि यंत्र अनुदान योजना आदि की जानकारी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है । अतः रोजाना नई नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version