Soybean MSP Rate update | भारत सरकार द्वारा हाल ही में सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर बड़ा निर्णय किया है, अब सरकार ने लगातार कम हो रही कीमतों एवम् हों रहे आंदोलन पर सुध लेकर एमएसपी रेट पर खरीद करने हेतु यह नया निर्णय लिया गया है, ऐसे में नई खबर सोयाबीन Msp price पर क्या है, इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे….
Soybean MSP Rate update | बीते 2 माह से सोयाबीन के भाव में लगातार कमजोरी बनी हुई है, इसको देखते हुए किसानों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया, हालांकि सरकार द्वारा बीते दिनों ही सोयाबीन के msp Rate में बढ़ोतरी की थी, परंतु यह बढ़ोतरी नाकाफी साबित हुई है।
इसके यह फायदे हैं, मान लो यदि मार्केट में बाजार भाव लगातार गिर रहे हैं, ओर ग्राहक कम कीमत पर खरीद कर रहे हैं, फिर भी सरकार लगातार गिरती हुई कीमतों के बावजूद भी, न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगी। आम आदमी भी सरकार से इसकी मांग कर सकते हैं, एवम् अपनी फसल का उचित मूल्य ले सकते हैं। सरकार द्वारा इस समय कुल 23 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। किसान अन्य फसलों पर भी इसका मांग कर रहे हैं।
एमएसपी रेट क्या है, एवम् इसके किसानों को फायदे?
Msp Rate ( minimum support price) यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य, एक ऐसा अनाज का मूल्य जो बुवाई के समय से ही सरकार द्वारा तय कर दिया जाता है, यानि मूल्य की एक प्रकार की गारंटी होती है, जिसके अनुसार किसान अपनी फसल की बुवाई एवम् कीमतों को देखकर कर सकते हैं, एमएसपी रेट से कम मार्केट में यह अनाज नहीं बिकता, यानि इससे अधिक किमतो पर ही कृषि जिंस के रेट रहते हैं।
Soybean MSP Rate update । क्या है सोयाबीन का एमएसपी रेट
साल 2024- 25 हेतु सरकार ने अन्य फसलों सहित सोयाबीन के एमएसपी रेट में मै बढ़ोतरी की थी, जो प्रति क्विंटल 292 रूपए तक बढ़ाई गई है, इससे पहले एमएसपी रेट 4600 रुपए प्रति क्विंटल तक था जबकि बढ़ोतरी के बाद अब 4892 रुपए प्रति क्विंटल तक निर्धारित कर दिया है।
हालांकि न्यूनतम समर्थन मूल्य के बावजूद भी मार्केट में सोयाबीन के भाव कम पर खरीद हो रही है, एवम् मार्केट में सोयाबीन रेट इस समय 4000 से 4200 रुपए प्रति क्विंटल तक बोले जा रहे हैं, जिससे किसानों में काफी आक्रोश है। बीते 15 से 20 दिनों के दौरान किसानों द्वारा सोयाबीन की कीमत 6000 रूपए प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े हुए हैं।
मध्य एवम् दक्षिण पश्चिम भारत के जिन राज्यो मे सोयाबीन की फसल की बुवाई अधिक होती है उन राज्यो के किसानों द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन एवम् प्रशासन को सोयाबीन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है, जिसको संज्ञान में लेते हुए केंद्र सरकार द्वारा अब सोयाबीन की एमएसपी रेट हेतु बड़ा फैसला लिया गया है। Soybean MSP Rate update
सोयाबीन की कीमतों में बढ़ोतरी हेतु किसानों ने दिया अल्टीमेटम
मार्केट में सोयाबीन के दाम कम मिलने एवम् MSP Rate से कम खरीद से घुसाए मध्य प्रदेश के किसानों द्वारा लगातार आंदोलन कर रहे हैं, उनकी मांग है की सरकार उनसे सोयाबीन 6000 रूपए प्रति क्विंटल की खरीद करें। इस मांग हेतु कई राजनीतिक दलों द्वारा भी समर्थन किया गया है, इसको लेकर अब किसान आगमी 16 सितंबर को बड़े आंदोलन करने की सरकार को चेतावनी दी है।
किसानों का कहना है कि सोयाबीन की कीमतें दिन ब दिन लगातार कम हो रही है, जबकि खाद, बीज, उर्वरक एवम् कीटनाशक दवाओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके कारण फसल लागत अधिक एवम् बचत बिल्कुल कम हो रही है, ऐसे में सरकार सोयाबीन की कीमत कम से कम 6000 रूपए प्रति क्विंटल तक खरीद करें।
सोयाबीन की नई फसल की आवक होगी जल्द
सोयाबीन की फसल इस समय अपनी बाली यानी फलियों पर आ चुकी है और अगले माह तक मंडियो में आवक बढ़ जाएगी, परंतु इस समय मंडियो में सोयाबीन के भाव 4000 से 4200 रूपए प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं, ऐसे में कई किसानों का कहना है कि इतने कम दामों पर वह मार्केट में सोयाबीन की बिक्री हेतु तैयार नहीं है क्योंकि इस समय सोयाबीन की फसल में इनसे कही ज्यादा खर्चा हो गया है।
सोयाबीन एमएसपी रेट को लेकर ये लिया सरकार ने फैसला
Soybean MSP Rate update |किसानों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन एवम् समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस समय केंद्र सरकार ने Soybean MSP Rate पर यह फेसला किया है, सरकार ने कहा है कि अब सरकार सभी किसानों से सोयाबीन एमएसपी रेट पर खरीदेगी, इस हेतु भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय नोडल एजेंसी को सोयाबीन के एमएसपी रेट यानि मूल्य समर्थन योजना पर खरीद करें, जिस हेतु दिशा निर्देश भी जारी किया गया है। इस निर्णय से देश के प्रमुख 3 उत्पादक राज्यों को फायदा मिलेगा।
इन राज्यों में होती है सबसे अधिक सोयाबीन की पैदावार
उत्पादन के लिहाज से सबसे अधिक सोयाबीन उत्पादन वाला राज्य मध्य प्रदेश है, जहां देश के कुल उत्पादन का 41.92 फीसदी यानी 5.47 मिलियन टन उत्पादन सालाना होता है, इसके बाद महाराष्ट्र एवम् राजस्थान , गुजरात का स्थान है। Soybean MSP Rate update , हालांकि लगातर गिरते मार्केट रेट के चलते आगामी सालो में सोयाबीन की बुवाई का रकबा मध्य प्रदेश में गिर सकता है।
👉धान की फसल में यूरिया कितनी डालें जाने क्या कहते है कृषि एक्सपर्ट
कृषि जगत की जानकारी 👉 व्हाट्सएप ग्रुप
किसान भाइयों , www.apniaawaj.in पर समय समय पर कृषि, एवम् खेती से जुड़ी सभी प्रकार की किस्में, उनके रोकथाम हेतु उपाय, कीट प्रबंधन,icar भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा खेती हेतु सुझाए गए उपाय, एवम् उत्पादन क्षमता में सुधार के क्या क्या उपाय किसान कर सकते हैं इसके बारे में अपनी आवाज वैबसाइट पर जानकारी आपके साथ सांझा की जाती है, इसके अलावा समय समय पर नई नई किस्में, उन्नत बीज, कृषि यंत्र अनुदान योजना आदि की जानकारी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
