Apni Aawaj

धान बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद हेतु पंजीकरण तिथि जारी, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें पंजीयन

न्युनतम समर्थन मूल्य पर रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी गई है, इसकी अंतिम तारीख क्या है और कैसे पंजीकरण करना है। आइए जानते हैं Msp panjikaran update

Msp panjikaran update | खरीफ सीजन 2024- 25 हेतु इस समय सरकार ने आनलाइन फसल पंजीकरण की तारीख घोषित की गई है, जिसमें धान ज्वार और बाजरा आदि कृषि जिंसों के पंजीकरण का मोका दिया गया है..

 

वित वर्ष 2024- 25 हेतु सरकार द्वारा खरीफ सीजन के दौरान जो किसान अपनी फसल धान, ज्वार और बाजरे की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP Rate 2024) में बेचने के इच्छुक हैं उन किसानों हेतु सरकार द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण का मोका दिया गया है जो किसान सरकारी रेट पर उक्त फसल बेचना चाहते हैं ।

Msp panjikaran update | उन्हे सबसे पहले पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा, इसके लिए कोन सी वैबसाइट पर आवदेन करना है, कोन से कागजात की आवश्यकता पड़ेगी एवम् पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि क्या है आईए अपनी आवाज के इस लेख में विस्तार से जानते हैं…

ये हैं धान बाजरा और ज्वार पंजीकरण की अंतिम तारीख

ऑनलाइन पंजीकरण Msp panjikaran update हेतू अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण के लिए हाल ही में खाद आपूर्ति एवम् उपभोक्ता संरक्षक मंत्री श्री गोबिंद सिंह राजपूत द्वारा कहा गया है कि किसान अपनी फसल का पंजीकरण 19 दिसंबर 2024 से 4 अक्टूबर 2024 के बीच कर ले, ताकि कृषि उपार्जन में किसी प्रकार की समस्या न हो।

घर बैठे मोबाइल से ऐसे करे पंजीकरण

किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इस हेतु व्यवस्था को सरल एवम् सहज बनाया गया है, अब किसान अपने घर से ही आसानी से मोबाइल का इस्तेमाल करके पंजीकरण कर पाएंगे। इस हेतू किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, इससे अब किसान केंद्रों पर बिना लाइन लगाए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, ऐसे में किसानों को मोबाइल से कैसे पंजीकरण करे इसके बड़े में सारी जानकारी विस्तार से नीचे दी हुई है..

बिना शुल्क के यहां करे रजिस्ट्रेशन

किसान अब बगैर किसी भी प्रकार का खर्चा किए आसानी से अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं इस हेतु सरकार द्वारा बिना किसी प्रकार के शुल्क के अपनी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय या सुविधा केन्द्र पर, या तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों पर या फिर सहकारी समितियों द्वारा संचालित केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ साथ mp Kisan पोर्टल पर भी पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।

इसके अलावा यदि आप किसी प्रकार की जानकारी के अभाव में या फिर अधूरी जानकारी के चलते मोबाइल या उक्त केंद्रों पर आवदेन करने में सक्षम नहीं है तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर क्योशक, या लोक सेवा केंद्र, mp onilline क्योषक, या किसी नजदीकी साइबर केन्द्र पर जाकर थोड़े से शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इन कागजातो को संभाल कर रखे

किसान जिस समय पंजीकरण करवाते हैं उसके सभी प्रकार के कागजात जैसे भूमि से जुड़े कागजात, आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र एवम् अन्य संबंधित जानकारी अच्छे से संभाल कर रखे।

इसके अलावा सिकमी/बटाईदार/कोटवार और वन पट्टाधारी किसान यदि रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तब उन्हें यह सुविधा सिर्फ सहकारी एवम् सहकारी विपणन समितियों के माध्यम से करवानी पड़ेगी, जिसका सत्यापन प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

खाद्य मंत्री का कहना है कि सम्पूर्ण कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के बाद राशि उन्हें आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता में सीधे तौर पर प्राथमिकता के तहत जारी की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन करवाते समय किसानों के पास bank account details ओर ifsc कोड के बारे में जानकारी देनी होगी, इसके अलावा किसान का बैंक खाता चालू अवस्था में होना लाजमी है, वही ज्वाइन अकाउंट, फिनो, एयरटेल बैंक Paytm आदि खाते मान्य नहीं होंगे। किसान समय से ही बैंक खाता को आधार और मोबाइल से लिंक क्र्वाकर रखे।

सभी किसानों को sms के माध्यम से देनी होगी जानकारी

इसके अलावा आधार रजिस्ट्रेशन हेतु स्थापित केंद्रों को जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वह इन केंद्रों को चालु एवम् कीर्यशील रखे ताकि किसान समय पर अपने आधार कार्ड और बायोमैट्रिक को आसानी से अपडेट करवा सकें। आधार ऑथेंटिकेशन के दौरान 1 रूपए का ट्रांजेक्श नई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल पर करना पड़ेगा।

Msp panjikaran update | किसान अपनी फसल के पंजीकरण करवाते है एवम् फसल को बेचते समय पहले आधार नंबर का वेरिफिकेशन अवश्य करवा ले, इसके अलावा आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से भी बायोमैट्रिक डिवाइस से वेरिफिकेशन करवाना अनिवारीय है।

उपरोक्त के अलावा यह भी सलाह दी गई है कि जिन किसानों ने बीते विपणन वर्ष अपनी फसल का पंजीकरण करवाया है, उनको सरकार द्वारा sms के मध्यम से सूचना दे, वही गांवों में पंचायत स्तर पर मुनादी, ग्राम के सूचना पटल पर लेख, एवम् मंडी स्तर पर बैनर के माध्यम से किसानो को सूचना देवे।

क्या है एमएसपी रेट?

न्युनतम समर्थन मूल्य यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस – सरकार द्वारा बुवाई के समय निर्धारित की गई न्यूनतम फसल की कीमत है, यह सरकार द्वारा खरीफ और रबी सीजन की फसल बुवाई के समय निर्धारित की जाती है, यह किसानों को उनकी फसल के न्युनतम निर्धारित मूल्य होता है।

धान, ज्वार एवम् बाजरा का एमएसपी रेट क्या है?

विपणन वर्ष 2024- 25 हेतु सरकार द्वारा धान, ज्वार और बाजरा हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है, सामान्य धान हेतु एमएसपी रेट बीते वर्ष की बजाय 117 रुपए बढ़ाकर 2300 रूपए प्रति क्विंटल तक कर दिया गया है, ग्रेड ए धान हेतु 2350 रूपए प्रति क्विंटल तक रखा गया है। बाजरा का एमएसपी रेट 2625 रुपए प्रति क्विंटल, एवम् ज्वार हाइब्रिड हेतू msp Rate 3371, मालदंडी का एमएसपी रेट 3421 रुपए प्रति क्विंटल तक रखा गया है।

👉इन कृषि यंत्रों पर लेना है सब्सिडी का लाभ तो आज ही करें आवेदन, इतना मिलेगा अनुदान, जानें सारी प्रक्रिया

👉Soybean MSP Rate update | केंद्र सरकार ने सोयाबीन एमएसपी पर लिया फैसला , इन राज्यो को मिलेगा लाभ

👉आलू की ये 5 किस्म जो देती है 400 से अधिक प्रति हैक्टेयर उत्पादन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

👉धान की फसल में यूरिया कितनी डालें जाने क्या कहते है कृषि एक्सपर्ट

👉Paddy Insects control | बेहतर उत्पादन हेतु धान मैं होने वाले प्रमुख रोग, कीट नियंत्रण एवम् प्रबंधन हेतु सलाह

👉खीरे की खेती में उन्नत तकनीक से किसान ने कर डाला कमाल, साल में 3 फसल से प्रति एकड़ कमाते है 5 लाख रुपए

👉खेती में जिप्सम फायदे क्या है जाने कब एवं कितनी मात्रा में जिप्सम का प्रयोग करें । उत्पादन बढ़ाने में है सहायक

कृषि जगत की जानकारी 👉 व्हाट्सएप ग्रुप

किसान भाइयों , www.apniaawaj.in पर समय समय पर कृषि, एवम् खेती से जुड़ी सभी प्रकार की किस्में, उनके रोकथाम हेतु उपाय, कीट प्रबंधन,icar भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा खेती हेतु सुझाए गए उपाय, एवम् उत्पादन क्षमता में सुधार के क्या क्या उपाय किसान कर सकते हैं इसके बारे में अपनी आवाज वैबसाइट पर जानकारी आपके साथ सांझा की जाती है, इसके अलावा समय समय पर नई नई किस्में, उन्नत बीज, कृषि यंत्र अनुदान योजना आदि की जानकारी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है

Exit mobile version