Apni Aawaj

Soybean MSP purchase: सरकार 31 जनवरी तक सोयाबीन की सरकारी कीमत पर करेंगी खरीद, इतना होगा किसानों को रेट में फायदा

Soybean MSP purchase extend date 2025 : साथियों सोयाबीन की खरीद हेतु सरकार ने बड़ा कदम उठाया है, हालांकि सरकार द्वारा सोयाबीन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद कर रही थी, परंतु सरकार द्वारा पहले इसकी msp Rate पर खरीद 15 जनवरी 2025 तय थी, ऐसे में खबर के अनुसार अभी भी काफी मात्रा में सोयाबीन किसान नहीं बेच पाए हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों में सोयाबीन खरीद की तय सीमा में बदलाव किया गया है।

Soybean MSP purchase date । अब किसान सोयाबीन 32 दिसंबर तक बेच सकेंगे

देशभर में कई राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी सोयाबीन की बिक्री नहीं हो पाई है, क्योंकि अनाज मंडियो में भाव कम मिल रहे हैं, सोयाबीन को सरकारी कीमत यानि न्युनतम समर्थन मूल्य का लाभ देने हेतु किसानों के हित में सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है। जो किसान अभी भी सोयाबीन MSP Rate पर नहीं बेच पाए वो अब इस महीने की अंतिम तिथि तक बिक्री कर सकते हैं। यानि अब प्रदेश के किसानों को बिक्री हेतु 31 दिसंबर 2025 तक का और समय दिया गया है, इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि कई किसान इसकी तारीख को बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

न्युनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की खरीद का आंकड़ा?

Soybean MSP purchase : सोयाबीन खरीद को लेकर सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अभी तक न्युनतम समर्थन मूल्य पर कुल सोयाबीन 13 लाख 68 हजार 660 मीट्रिक टन तक कर चुकी है, जिसमें से महाराष्ट्र राज्य से Soybean MSP Rate पर खरीद । कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके बारे में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अबतक सोयाबीन की न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के बाद यह आंकड़ा काफी उत्साहित करने वाला है, एवं विभिन्न राज्यों द्वारा इसकी खरीद हेतु तारीखों में बदलाव का आह्वान किया था।

जिसके चलते खरीद हेतु यह तारीख बढ़ाई गई है, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा इसकी डेट 31 दिसंबर तक बढ़ाने को कहा, जिसको महाराष्ट्र में 31 जनवरी तक बढ़ाया जा रहा है, जबकि राजस्थान सरकार ने सोयाबीन की न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु तारीख 4 जनवरी तक बढ़ाने की मांग की थी जिसको केंद्र सरकार ने मान लिया है। उधर तेलंगाना सरकार द्वारा सोयाबीन की खरीद मात्रा में बढ़ोतरी की मांग की उसको भी मान लिया गया है। उधर सोयाबीन की खरीद हेतु कई प्रकार की शिकायत भी मिल रही थी, जिसके बारे में कृषि मंत्री ने कहा कि इनको भी निपटाया जा रहा है, जो लोग दोषी होंगे उनपर कार्यवाही की जाएगी। खरीद की तारीख बढ़ाने के बाद अब किसान बढ़ी हुई तय सीमा में सोयाबीन की बिक्री न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी msp Rate पर कर सकते हैं। तारीख बढ़ाने पर किसानों ने भी खुशी जाहिर की है।

क्या है सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024- 25

Soybean MSP purchase Details: किसान साथियों जैसा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न फसलों हेतु न्युनतम समर्थन मूल्य प्रत्येक वर्ष निर्धारित करती है, जो बीते वर्ष की बजाय अधिक होता है, केंद्र सरकार द्वारा सोयाबीन का soybean msp Rate साल 2023- 24 की बजाय विपणन वर्ष 2024- 25 हेतु 292 रूपए की बढ़ोतरी के साथ 4892 रूपए निर्धारित किया है। बीते साल न्यूनतम समर्थन मूल्य 4600 रूपए प्रति क्विंटल तक रखा गया था। हालांकि मंडियो में इस समय न्युनतम समर्थन मूल्य से भाव काफी कम मिल रहे हैं, ऐसे में सरकारी रेट पर सोयाबीन बेचने से किसानों को काफी फायदा मिलने वाला है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें 👉 किसानों को पंपसेट एवं नलकूप बोरिंग हेतु यह राज्य सरकार दे रही है 80% अनुदान। अंतिम तिथि से पहले करे अप्लाई

ये भी पढ़ें 👉 8.18 लाख किसानों को बोनस के साथ हरियाणा के किसानों को कृषि यंत्रों हेतु जारी किए सब्सिडी के 122 करोड़ रूपए

ये भी पढ़ें 👉 गेहूं की सरकारी खरीद हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, बोनस का लाभ लेना है तो आज ही करे आवेदन ये रहेगी अंतिम तिथि

ये भी पढ़ें 👉 Potato crop insects: आलू की फसल में ठंड से रोगों का खतरा, जानें आलू के प्रमुख रोग एवं बचाव के उपाय

निष्कर्ष: साथियों www.apniaawaj.in वेबसाइट पोर्टल पर समय समय समय खेती किसानों से जुड़े कई प्रकार के समाचार नई नई जानकारी, वाणिज्य एवं व्यापार, नई नई योजनाओं, बिजनेस आइडिया, वाहन आदि की जानकारी समय पर दी जाती है, ऐसे ही नई नई जानकारी हेतु आप विभिन्न स्त्रोतों से हमसे जुड़े रहे।

Exit mobile version