Apni Aawaj

Wheat online registration 2025 : गेहूं की सरकारी खरीद हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, बोनस का लाभ लेना है तो आज ही करे आवेदन ये रहेगी अंतिम तिथि

Wheat online registration 2025 : किसान साथियों जैसा कि आपको पता है कि भारत में गेंहू की फसल सबसे अधिक रबी सीजन में बोई जाती है पर गेहूं की पैदावार प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान पंजाब बिहार झारखंड राज्य में की जाती है इस समय के बुवाई का कार्य पूर्ण हो चुका है यह पहले एवं दूसरी सिंचाई का कार्य चल रहा है, गेहूं की बिजाई के साथ बाद अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण अन्य पूरी जानकारी न होने के कारण सही समय पर गेहूं की बिक्री सरकारी खरीद हेतु परेशानी का सामना करना पड़ता है , क्योंकि इस समय सरकार द्वारा इस समय गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Wheat online registration 2025 । किसान बोनस हेतु करे ऑनलाइन आवेदन

गेहूं के उचित मूल्य हेतु किसानों को ऑनलाइन आवेदन बिक्री हेतु करना पड़ता है, ताकि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (wheat Msp Rate 2025) गेंहू की बिक्री कर सके, तो हाल ही में सरकार द्वारा गेंहू की बिक्री के लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है , इसके लिए इस समय पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है, जिसके बारे में किसानों को जानकारी होना अति आवश्यक है ताकि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं को बेच सके एवं गेहूं का उचित मूल्य प्राप्त कर सके।

किसान साथियों गेहूं का msp Rate 2025 में क्या है, एवं गेहूं रेट पर कितना बोनस मिलेगा, गेहूं के ऑनलाइन आवेदन हेतु किस किस कागजात की जरूरत होगी एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें आज के इस लेख में हम विस्तार से आपको बताएंगे ताकि किसान किसी भी प्रकार की गलती न करें एवं गेहूं रेट अच्छा मिले और बेचते समय कोई परेशानी ना हो..

गेहूं की सरकारी खरीद हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

Gehu Registration Online 2025 : जैसा कि आपको पता है कि गेहूं के रजिस्ट्रेशन का कार्य इस समय शुरू कर दिया है, गेहूं की सरकारी खरीद 10 मार्च से शुरू कर दी जाएगी, उससे पहले किसानों को गेहूं का ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है ताकि मंडी में गेहूं की फसल अच्छे दामों पर बिक सके, इसके लिए किसान इस समय 1 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, यह सुविधा किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे, जिसमे ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा, क्योंकि किसान csc केंद्र या फिर मोबाइल पर घर बैठे भी कर पाएंगे।

गेहूं के रजिस्ट्रेशन हेतु ये रहेंगे जरूरी कागजात

राजस्थान के किसान यदि गेहूं को Msp Rate पर बेचना चाहते हैं तो उनको ऑनलाइन आवेदन करना अति आवश्यक है, जिसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज भी जरूरी है, जो इस प्रकार हैं..

1. गेहूं को Msp Rate पर बिक्री हेतु किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करे, जो आप जन आधार के तहत कर सकते हैं, इसके लिए किसान एक परिवार में एक ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा खाते में डायरेक्ट पेमेंट हेतु खाता आधार कार्ड से लिंक करवाना अति आवश्यक है।

2. किसान साथियों रजिस्ट्रेशन करवाते समय पोर्टल पर किसान की गिरदावरी, भू प्रबंधन विभाग रिकॉर्ड में ऑटो फेच किया जाएगा। वही ऑटो फेच नहीं होने के चलते किसान की गिरदावरी के माध्यम से रजिस्टर करवाने का प्रावधान भी किया गया।

3. किसान साथियों फसल का रजिस्ट्रेशन करते समय राजस्व विभाग के पोर्टल से किसान भूमि का विवरण प्राप्त किया जाएगा। हालांकि जो किसान जो कि भूमि का मालिक नहीं है, उनको भूमि के मालिक के जन आधार या आधार व किराए पर भूमि या बटाइदार पट्टे पर काम करने वाले किसानों को इस संबंध में स्वघोषणा पत्र का कॉपी, पीडीएफ फार्मेंट प्राप्त साइज 500 kb साइज से ज्यादा ना हो अपलोड करना जरूरी होगा।

कैसे करे ऑनलाइन आवेदन

Wheat online registration 2025 : किसान साथियों गेहूं बिक्री हेतु ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके लिए राजस्थान के किसान प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https//food.rajasthan.gov.in पर जाकर *गेहूं खरीद के लिए किसान रजिस्ट्रेशन* नाम पर करवा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन किसी कंप्यूटर ऑपरेटर या फिर घर बैठे मोबाइल से भी कर सकते हैं।

आवेदन से संबंधित जानकारी यहां पाए.

जिन किसानों को किसी भी प्रकार की गेहूं की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हैतू समस्या आती हैं तो वह किसान समस्या का समाधान किसी भी समय कृषि विभाग द्वारा जारी टॉल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1800 1806030 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा किसान को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें 👉 गेहूं में फूट रॉट रोग से जड़ एवं पत्ते हो रहे खराब एवं पीले तो किसान इस दवाई का करे छिड़काव

ये भी पढ़ें 👉 आलू की फसल में ठंड से रोगों का खतरा, जानें आलू के प्रमुख रोग एवं बचाव के उपाय

ये भी पढ़ें 👉 नए साल की पहली तारीख से बैंकिंग, गैस, जीएसटी, वायदा, एवं किसानों को लाभ । 2025 से ये 11 नियम होंगे लागू

ये भी पढ़ें 👉 जनवरी 2025 में 11 दिन बैंक की रहेगी छुट्टियां, समय से निपटा ले बैंकिंग से जुड़े कार्य

Exit mobile version