Wheat MSP Rate marketing season 2025/26 : किसान साथियों गेहूं की फसल को न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु कई राज्यों द्वारा पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई है, हालांकि गेहूं की नई फसल आने में अभी और भी समय लगेगा, क्योंकि नई गेहूं की आवक मंडी में अप्रैल माह में शुरू होगी।
Wheat MSP Rate 2025 | गेहूं की सरकारी खरीद
हाल ही में उतर प्रदेश राज्य में गेहूं की सरकारी खरीद यानी न्युनतम समर्थन मूल्य गेहूं प्रोक्योरमेंट हेतू 15 दिन पहले ही शुरू करने का फैसला किया गया है, हाल ही में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में गेहूं खरीद हेतू मंडल एवं जिला स्तर पर सरकारी खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में इस विपणन वर्ष 2025-26 हेतू गेहूं के कुल खरीद केंद्र 7000 से अधिक बनाए जाने का विकल्प तलाश रही है, ताकि गेहूं की खरीद हेतु किसी समस्या का सामना न हो। वही उतर प्रदेश सरकार बीते वर्ष की बजाय इस वर्ष 150 रूपए प्रति क्विंटल अधिक मूल्य पर गेहूं की खरीद करेगी।
रबी सीजन 2025-26 हेतू गेहूं का करें रजिस्ट्रेशन
गेहूं रबी सीजन 2025 की बिक्री हेतू उतर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों के किसानों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है, रबी सीजन की गेहूं की नई फसल की खरीद हेतू राज्यों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, वही उतर प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की नई प्रोक्योरमेंट हेतू 15 दिन पहले ही खरीद की जाएगी, जिसके चलते मंडल एवं जिले के अनुसार नए नए केंद्रों की लिस्ट जारी की जा रही है जहां गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी।
1 मार्च से होगी गेहूं की उतर प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीद
Wheat MSP Rate पर उतर प्रदेश में गेहूं की खरीद हेतू 1 मार्च से करने का फैसला किया गया है, हालांकि पिछले साल प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद 15 मार्च से शुरू की गई थी। इसको देखते हुए इस बार सरकार तेजी से गेहूं की अधिक खरीद करने के संकेत दे रहे हैं, क्योंकि गेहूं बीते वर्ष से भाव अधिक रहे हैं। उधर राष्ट्रीय स्तर पर गेहूं की बंपर बुवाई की भी खबर मिल रही है जिसके कारण इस बार गेहूं का अच्छा उत्पादन होने वाला है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष सरकार 15 जून 2025 तक गेहूं की खरीद कर सकती है।
गेहूं की एमएसपी रेट 2025/26 एवं बुवाई आंकड़ा हुआ जारी
Wheat Msp Rate 2025- 26 की बात करें तो नए विपणन वर्ष हेतू केंद्र सरकार द्वारा इस बार 150 रूपए की बढ़ोतरी की है एवं नए रेट 2425 रुपए प्रति क्विंटल तक खरीद करेगी, हाल ही में जारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की माने तो रबी सीजन 2025/26 हेतु गेहूं की बुवाई 324.38 लाख हेक्टेयर में हुई है जो बीते वर्ष 315.63 लाख हेक्टेयर हुई थी, यानि 9 लाख हैक्टेयर भूमि पर अधिक गेहूं की बुवाई हुई है।
उतर प्रदेश में इन केंद्रों पर होगी खरीद
उतर प्रदेश के कृषि विभाग द्वारा इस बार गेहूं की खरीद हेतु मंडल एवं जिला स्तर पर खरीद केंद्र बनाए गए हैं, किसने इस बार प्रदेश में कुल 7000 खरीद केंद्रों पर गेंहू की बिक्री कर पाएंगे।
आजमगढ़ मंडल में खरीद केंद्र 165 केंद्रों में गेहूं की बिक्री विपणन वर्ष 2025-26 हेतू बनाए गए हैं, जिन केंद्रों पर न्युनतम समर्थन मूल्य यानि Wheat Msp Rate पर 1 मार्च से 15 जून 2205 तक की जाएगी जिसका समर्थन मूल्य 2425 रूपए निर्धारित किया गया है।
आजमगढ़ मंडल में स्थित जिला आजमगढ़ में खरीद केंद्र 70 , बलिया जिले में 67 एवं मऊ जिले में खरीद केंद्र 31 बनाए गए हैं।
कोसांबी जनपद में कुल 31 खरीद केंद्रों पर एक साथ 1 मार्च 2025 से विपणन वर्ष 2025/26 हेतु गेहूं की खरीद की जाएगी।
मथुरा जनपद में 68 खरीद केंद्रों पर 1 मार्च से गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने का प्रस्ताव है।
सहारनपुर जनपद में खाद्य विभाग द्वारा कुल खरीद केंद्र 85 पर गेहूं की खरीद की तैयारियां पूरी कर रही हैं जहां खरीद होनी है।
गेहूं की बिक्री हेतु कहां करवाए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Wheat MSP Rate हेतु किसान बिक्री से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है, उसी के बाद ही इन केंद्रों पर न्युनतम समर्थन मूल्य पर बेच पाएंगे, आपको बता दें कि गेहूं की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिन किसानों ने पंजीकरण करवाया है वह नवीकरण करवा सकते है। इस हेतु किसान आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाकर खुद मोबाइल या फिर जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या क्रियाशील धान क्रय केंद्र प्रभारी के माध्यम से भी करवा सकते हैं।
किसान नवीकरण हेतू खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर करवा सकते हैं, या फिर मोबाइल एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके कर सकते हैं, न्युनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री हेतु किसान PFMS पोर्टल के जरिए आधार लिंक एवं NPCI पोर्टल पर खाता मैप्ड अवश्य करवा लें। ताकि भुगतान में किसी प्रकार की समस्या ना हो।
खेती की नई नई जानकारी हेतु आप हमसे व्हाट्सअप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं 👉 यहां क्लिक करें
ये भी देखे 👉 गर्मियों में तोरई की खेती से ले 200 क्विंटल तक ले पैदावार, ये है 5 उन्नत किस्में, आलू की खुदाई के बाद उगाकर कमा सकते हैं लाखों।
ये भी देखे 👉 Black cumin variety: काला जीरा (जीरी) की किस्म है बड़े काम की, जाने कैसे करे इसकी खेती, एवं खाद बीज ऊर्वरक की जानकारी
Apniaawaj.in:- किसान साथियों में राकेश कसवां आपका साथी www.apniaawaj.com का संस्थापक हूं, काफी समय से आपके लिए नई नई उन्नत किस्मों के साथ साथ खेती बाड़ी जुड़ी सभी प्रमुख समाचार एवं अन्य कृषि जानकारी इस वेबसाइट पर लेकर आता हु, हालांकि यह एक सामान्य जानकारी है परंतु किसानों को इसका काफी लाभ प्राप्त हो सकता है, तो हमसे जुड़े रहे एवं जानकारी अच्छी लगे तो फैकबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं X प्लेटफॉर्म के साथ साथ अन्य सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद
