साल 2024 में कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा विकसित सरसों की उन्नत किस्में, (Top 10 Sarso variety 2024) जो सबसे अधिक पैदावार देने हेतु जानी जाती है जानें सम्पूर्ण जानकारी
Top 10 Sarso variety 2024 :- इस समय धान की फसल कटने के बाद उतरी भारत एवम् पश्चिमी भारत में सरसों की बुवाई का समय नजदीक आ रहा है, इस हेतु कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों अगेती किस्मों के बारे में बताया है, जिसको बोकर किसान आसानी से अच्छा मुनाफा ले सकते हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें
कृषि विभाग के अनुसार जो किसान सरसों की अगेती किस्मों की बुवाई करना चाहते हैं, इसके लिए किसान इस समय सितंबर 15 के आसपास शुरू कर सकते हैं, इसके लिए खाद, बीज, उर्वरक एवम् जुताई, निराई गुड़ाई, एवम् सिंचाई का उचित समय क्या है, और कोन कोन सी सरसों की उन्नत किस्में हैं आइए विस्तार से जानते हैं।
बीज की मात्रा एवम् बुवाई का तरीका
जो किसान Top 10 Sarso variety 2024 सरसों की बुवाई करने वाले हैं, वह अच्छे से खेत की जुताई करें, आमतौर पर इसकी बुवाई उत्तरी एवम् पश्चिमी भारत के राज्यों में सितंबर माह में शुरू हों जाती है, इसके लिए किसान सिंचित क्षेत्र हेतु 1.25 किलोग्राम बीज की मात्रा का इस्तेमाल करें, जबकी बरानी/असिंचित क्षेत्र हेतु 2 किलोग्राम सरसों बीज का इस्तेमाल करें। उक्त बीज की बुवाई करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कतार से कतार की दूरी 30 सेंटीमीटर, एवम् बीज जमीन में गहराई 4 से 5 सेंटीमीटर हों।
बुवाई से पहले बीज का उपचार
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बी आर कंबोज के मुताबिक किसान सरसों की बुवाई से पहले बीज का उपचार जरूर कर लें, क्योंकि सरसों की फसल में कई स्थानों पर तना गलन की बीमारी देखने को मिलती है। जिस क्षेत्र में तना गलन की समस्या है, उसके उपचार हेतु किसान 2 ग्राम बावस्टिन नामक दवा प्रति किलोग्राम में डालकर करें।
सरसो में बुवाई के समय खाद, उर्वरक का इस्तेमाल
किसान सिंचित भूमि हेतू जिस समय सरसों में जिस समय बुवाई करते हैं उससे पहले 25 किलोग्राम यूरिया, 50 किलोग्राम सिंगल सुपर फास्फेट का इस्तेमाल करें, वही सरसों की पहली सिंचाई के समय 25 किलोग्राम यूरिया का इस्तेमाल करें। वही बिरानी भुमि में सरसों की बुवाई के समय यूरिया की मात्रा 35 किलोग्राम, एवम् सिंगल सुपर फास्फेट की मात्रा 50 किलोग्राम का उपयोग कर दे।
सिंचित क्षेत्र हेतु एचएयू (HAU) द्वारा विकसित सरसों उन्नत किस्में
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा सरसों की अधिक पैदावार देने वाली अनेक किस्मों को विकसित किया गया है, जिसकी बुवाई करके किसान बंपर पैदावार ले सकते हैं, आइए जानते हैं सिंचित क्षेत्र में सरसों की कोन सी किस्म की बुवाई करें, ये है टॉप 5 सरसों की उन्नत किस्में…
1. सरसों की उन्नत किस्म RH 1975 :- सरसों की यह किस्म अन्य किस्मों की बजाय अधिक पैदावार देने में सक्षम है, इस किस्म को विकसित करने का श्रेय हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार (CHHAU) को जाता है, जो सिंचित भूमि में बोई जाती है, यह किस्म अन्य किस्मों की बजाय 12 फ़ीसदी अधिक पैदावार देती है।
2. सरसों की किस्म RH 749 :- सरसों की इस किस्म को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा साल 2013 में विकसित किया गया था, यह किस्म भी सिंचित भूमि में उपयुक्त मानी जा रही है।
3. सरसों की अन्य अगेती किस्म:- कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित 2 अन्य किस्मों RH 1424 एवम् RH 1706 को विकसित किया गया है, जो किसानो के उत्पादन बढ़ाने हेतु कारगर साबित होगी।
सरसों की टॉप 10 देशी उन्नत किस्म इस प्रकार है..
1. सरसों की किस्म बीएसएच- 1 (BSH – 1)
2. राया सरसों की किस्म आरएच 781 (RH 781)
3. सरसों की उन्नत वैरायटी आरएच 819 (RH 819)
4. सरसों की उन्नत वैरायटी आरएच 9304 (RH 9304)
5. सरसों की किस्म आरएच 0119 (RH 0119)
6. सरसों की किस्म आरएच 749 (RH 749)
7. सरसों की किस्म आरएच 725 (RH 725)
8. पिली सरसों की किस्म वाई एसएच 0401 (YRH 0401)
9. सरसों की उन्नत वैरायटी आरबी 50 (RB 50)
10. सरसों की किस्म आरबी 9901 (RB 9901)
सरसों की बुवाई कब करें?
किसान साथियों इस समय उत्तर भारत में धान, गवार, नरमा कपास मूंग मोठ बाजरा की फसल पककर तैयार हो चुकी है, कई स्थानों पर खाली भुमि भी है, ऐसे में जो किसान अगेती सरसों की बुवाई करना चाहते हैं वह सितंबर महिने में सरसों की बुवाई शुरू कर सकते हैं, सरसों की बुवाई आमतौर पर सितंबर के 15 के बाद एवम् अक्तूबर माह में कर सकते हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें
👉8 फीसदी अधिक पैदावार देने वाली सरसों की नई किस्म कृषि संस्थान ने की विकसित,17 राज्यों हेतु उपयुक्त
👉धान बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद हेतु पंजीकरण तिथि जारी, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें पंजीयन
👉Soybean MSP Rate update | केंद्र सरकार ने सोयाबीन एमएसपी पर लिया फैसला , इन राज्यो को मिलेगा लाभ
👉आलू की ये 5 किस्म जो देती है 400 से अधिक प्रति हैक्टेयर उत्पादन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी
👉धान की फसल में यूरिया कितनी डालें जाने क्या कहते है कृषि एक्सपर्ट
कृषि जगत की जानकारी 👉 व्हाट्सएप ग्रुप
किसान भाइयों , www.apniaawaj.in पर समय समय पर कृषि, एवम् खेती से जुड़ी सभी प्रकार की किस्में, सरसों की उन्नत किस्में, रोग के रोकथाम हेतु उपाय, कीट प्रबंधन,icar भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा खेती हेतु सुझाए गए उपाय, एवम् उत्पादन क्षमता में सुधार के क्या क्या उपाय किसान कर सकते हैं, इसके बारे में अपनी आवाज वैबसाइट पर जानकारी आपके साथ सांझा की जाती है, इसके अलावा समय समय पर नई नई किस्में, उन्नत बीज, फल एवम् सब्जी की जानकारी,कृषि यंत्र अनुदान योजना आदि की जानकारी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है । अतः रोजाना नई नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।





