Soybean MSP registration की प्रक्रिया बीते कल यानि 25 सितंबर से ही मध्य प्रदेश में शुरू हो गई है, जिसके लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पर कर सकते हैं, ..
देश के प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,राजस्थान आदि राज्यो मे इस समय नई सोयाबीन फसल की कटाई का कार्य जोर शोर से शुरू हो रहा है, कटाई के बाद मंडियो पर नई सोयाबीन की आवक भी बढ़ेगा, ऐसे में सरकार भी खरीद के पूरे इंतजाम में लग गई है।
मंडियो में आवक में बढ़ोतरी से पहले ही सरकर ने सोयाबीन की सरकारी खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पर 25 सितंबर 2024 से शुरू कर दी गई है, इसके लिए किसान कोन से पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं, एवम् कैसे पंजीकरण करे , इस लेख में हम सम्पूर्ण A टू z प्रक्रिया आपके साथ सांझा करने वाले हैं.
केन्द्र सरकार द्वारा पिछले दिनों ही किसानों द्वारा सोयाबीन के भाव में कमी को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद सोयाबीन को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु मंजूरी दे दी थी, उसके बाद मध्य प्रदेश सरकार भी किसानों से एमएसपी रेट पर सोयाबीन की खरीद से पहले किसानों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण का मौका दिया है ।
किसान अपनी फसल बिना किसी समस्या के मंडियो में Soybean MSP Rate पर बेच सके। हालांकि सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2024 से होगी, परंतु किसानों को उससे पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा, जिसकी पंजीकरण प्रक्रिया कल 25 सितंबर से शुरू हो गई है, किसान ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है..
सोयाबीन के पंजीकरण हेतु ये रहेगी लास्ट डेट
Soybean MSP registration | सोयाबीन को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने से पहले मध्य प्रदेश सरकार किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण हेतु प्रक्रिया में भाग लेने का निर्देश दिया है, इसके लिए सरकार ने वित वर्ष 2024- 25 हेतु soybean MSP registration हेतु 25 सितंबर 2024 से आवेदान प्रक्रिया शुरू की है जो 20 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी ।
सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य एवम् खरीद?
सरकारी खरीद 25 अक्टूबर 2024 से प्रदेश में सभी मंडियो में ख़रीद सरकारी रेट पर शुरू कर देगी। किसानों से 31 दिसंबर 2024 तक सोयाबीन की खरीद करती रहेगी, मध्य प्रदेश सरकार वित वर्ष 2024 में सोयाबीन के न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगी। जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा ज़ारी मानकों पर के आधार पर सोयाबीन की खरीद 4892 रूपए प्रति क्विंटल के अनुसार खरीद करेगी। इस साल soybean MSP Rate में 292 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी है।
उज्जैन जिले में कलेक्टर नीरज कुमार द्वारा 25 सितंबर को बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें यह फैसला लिया गया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की पंजीकरण प्रक्रिया में समस्या ना हो इसके खास इंतजाम किया जाय, इस हेतु उज्जैन जिले में उपार्जन हेतु कुल 135 केन्द्र स्थापित किए जाने चाहिए, ताकि किसान आसानी से पंजीकरण करवा सके।
किसान अब आसानी से घर बैठे मोबाइल से करे पंजीकरण
किसानों को सोयाबीन का पंजीकरण Soybean MSP registration प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इस हेतु व्यवस्था को सरल एवम् सहज बनाया गया है, अब किसान अपने घर से ही आसानी से मोबाइल का इस्तेमाल करके पंजीकरण कर पाएंगे। इस हेतू किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, इससे अब किसान केंद्रों पर बिना लाइन लगाए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, ऐसे में किसानों को मोबाइल से कैसे पंजीकरण करे इसके बड़े में सारी जानकारी विस्तार से नीचे दी हुई है..
किसान सोयाबीन का बिना शुल्क के यहां करे रजिस्ट्रेशन
किसान अब बगैर किसी भी प्रकार का खर्चा किए आसानी से अपनी फसल Soybean MSP registration का पंजीकरण करवा सकते हैं इस हेतु सरकार द्वारा बिना किसी प्रकार के शुल्क के अपनी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय या सुविधा केन्द्र पर, या तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों पर या फिर सहकारी समितियों द्वारा संचालित केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ साथ mp Kisan पोर्टल पर भी पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।
इसके अलावा यदि आप किसी प्रकार की जानकारी के अभाव में या फिर अधूरी जानकारी के चलते मोबाइल या उक्त केंद्रों पर आवदेन करने में सक्षम नहीं है तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर क्योशक, या लोक सेवा केंद्र, mp onilline क्योषक, या किसी नजदीकी साइबर केन्द्र पर जाकर थोड़े से शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
सोयाबीन पंजीकरण के बाद इन कागजातो को संभाल कर रखे
किसान जिस समय पंजीकरण करवाते हैं उसके सभी प्रकार के कागजात जैसे भूमि से जुड़े कागजात, आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र एवम् अन्य संबंधित जानकारी अच्छे से संभाल कर रखे।
इसके अलावा सिकमी/बटाईदार/कोटवार और वन पट्टाधारी किसान यदि रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तब उन्हें यह सुविधा सिर्फ सहकारी एवम् सहकारी विपणन समितियों के माध्यम से करवानी पड़ेगी, जिसका सत्यापन प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।
खाद्य मंत्री का कहना है कि सम्पूर्ण कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के बाद राशि उन्हें आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता में सीधे तौर पर प्राथमिकता के तहत जारी की जाएगी।
Soybean MSP registration l रजिस्ट्रेशन करवाते समय किसानों के पास bank account details ओर ifsc कोड के बारे में जानकारी देनी होगी, इसके अलावा किसान का बैंक खाता चालू अवस्था में होना लाजमी है, वही ज्वाइन अकाउंट, फिनो, एयरटेल बैंक Paytm आदि खाते मान्य नहीं होंगे। किसान समय से ही बैंक खाता को आधार और मोबाइल से लिंक क्र्वाकर रखे।
इसके अलावा आधार रजिस्ट्रेशन हेतु स्थापित केंद्रों को जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वह इन केंद्रों को चालु एवम् कीर्यशील रखे ताकि किसान समय पर अपने आधार कार्ड और बायोमैट्रिक को आसानी से अपडेट करवा सकें। आधार ऑथेंटिकेशन के दौरान 1 रूपए का ट्रांजेक्श नई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल पर करना पड़ेगा।
Soybean Msp panjikaran update | किसान अपनी फसल के पंजीकरण करवाते है एवम् फसल को बेचते समय पहले आधार नंबर का वेरिफिकेशन अवश्य करवा ले, इसके अलावा आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से भी बायोमैट्रिक डिवाइस से वेरिफिकेशन करवाना अनिवारीय है।
उपरोक्त के अलावा यह भी सलाह दी गई है कि जिन किसानों ने बीते विपणन वर्ष अपनी फसल का पंजीकरण करवाया है, उनको सरकार द्वारा sms के मध्यम से सूचना दे, वही गांवों में पंचायत स्तर पर मुनादी, ग्राम के सूचना पटल पर लेख, एवम् मंडी स्तर पर बैनर के माध्यम से किसानो को सूचना देवे।
क्या है एमएसपी रेट?
न्युनतम समर्थन मूल्य यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस – सरकार द्वारा बुवाई के समय निर्धारित की गई न्यूनतम फसल की कीमत है, यह सरकार द्वारा खरीफ और रबी सीजन की फसल बुवाई के समय निर्धारित की जाती है, यह किसानों को उनकी फसल के न्युनतम निर्धारित मूल्य होता है। Soybean MSP registration
सबसे अधिक सोयाबीन की पैदावार वाले राज्यों की लिस्ट
Soybean production | उत्पादन के लिहाज से सबसे अधिक सोयाबीन उत्पादन वाला राज्य मध्य प्रदेश है, जहां देश के कुल उत्पादन का 41.92 फीसदी यानी 5.47 मिलियन टन उत्पादन सालाना होता है, इसके बाद महाराष्ट्र एवम् राजस्थान , गुजरात का स्थान है। Soybean MSP Rate update , हालांकि लगातर गिरते मार्केट रेट के चलते आगामी सालो में सोयाबीन की बुवाई का रकबा मध्य प्रदेश में गिर सकता है।
व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें
👉8 फीसदी अधिक पैदावार देने वाली सरसों की नई किस्म कृषि संस्थान ने की विकसित,17 राज्यों हेतु उपयुक्त
👉धान बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद हेतु पंजीकरण तिथि जारी, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें पंजीयन
👉Soybean MSP Rate update | केंद्र सरकार ने सोयाबीन एमएसपी पर लिया फैसला , इन राज्यो को मिलेगा लाभ
👉आलू की ये 5 किस्म जो देती है 400 से अधिक प्रति हैक्टेयर उत्पादन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी
👉धान की फसल में यूरिया कितनी डालें जाने क्या कहते है कृषि एक्सपर्ट
कृषि जगत की जानकारी 👉 व्हाट्सएप ग्रुप
किसान भाइयों , www.apniaawaj.in पर समय समय पर कृषि, एवम् खेती से जुड़ी सभी प्रकार की किस्में, सरसों की उन्नत किस्में, रोग के रोकथाम हेतु उपाय, कीट प्रबंधन,icar भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा खेती हेतु सुझाए गए उपाय, एवम् उत्पादन क्षमता में सुधार के क्या क्या उपाय किसान कर सकते हैं, इसके बारे में अपनी आवाज वैबसाइट पर जानकारी आपके साथ सांझा की जाती है, इसके अलावा समय समय पर नई नई किस्में, उन्नत बीज, फल एवम् सब्जी की जानकारी,कृषि यंत्र अनुदान योजना आदि की जानकारी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है । अतः रोजाना नई नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।





