New Rules 2025: नए साल की पहली तारीख से बैंकिंग, गैस, जीएसटी, वायदा, एवं किसानों को लाभ । 2025 से ये 11 नियम होंगे लागू

New Rules 2025 : नया साल शुरू होने वाला है, एवं अब नए साल यानी 2025 में हम प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में सरकार द्वारा कई प्रकार के नियम नए साल पर लागू करती है, इस साल भी नए साल में प्रवेश यानि 1 जनवरी 2025 से कई प्रकार के बदलाव के साथ शुरुआत हो सकती है, जिसका असर आम आदमी पर पड़ने वाला है, इसमें किसानों, बैंकिंग वायदा सेंसेक्स NCDEX एवं LPG और कार upi आदि से संबंधित है, तो चलिए डिटेल्स में जानते है नए साल पर क्या क्या बदलाव संभव है..

New Rules 2025 ( नए साल में ये होने 11 नियम लागू)

1. FD (fixed deposit) में ये बदलाव संभव

बात करें नए साल 2025 में तो बैंकिंग क्षेत्र में बड़ा बदलाव New Rules 2025 फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़ा है, बैंकिंग से जुड़े ग्राहकों को ध्यान देना होगा कि ग़ैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC ) एवं हाउसिंग कंपनियों (HFC) में fixed deposit के नियम मै बदलाव 1 जनवरी 2025 से होने वाला है।

2. Epfo से जुड़े 6 करोड़ कर्मचारियों को तोहफा

साल 2025 में 7 करोड़ से अधिक कर्मचारियों जो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़े हुए हैं उनको बड़ा तोहफा मिल सकता है, क्योंकि ईपीएफओ के रजिस्टर्ड कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा पीएफ से पैसे निकलने हेतु डेबिट कार्ड की भांति एटीएम की सुविधा मुहैया करवा सकती हैं।

3. किसानों को 2 लाख तक लोन की सुविधा

नए साल से बैंक में किसान 2 लाख रुपए तक बिना किसी गारंटी के लोन ले सकते हैं, यानि अब बिना किसी गारंटी के यह नई शुरुआत होने वाली है, इससे पहले इसकी लिमिट 1.60 लाख रुपए थी। इसकी घोषणा दिसंबर माह में rbi गवर्नर द्वारा की गई थी।

4. पुराने मोबाइल पर नहीं चलेगा व्हाट्सअप

साल 2025 से पुराने मोबाइल पर व्हाट्सअप चलने की सुविधा नहीं होगी, यह 1 जनवरी से एंड्रॉयड फोन 4.4 किटकैट या फिर उससे पुराने मोबाइल पर काम नहीं करेगा, इसका प्रमुख कारण यह है कि इस एप का AI फीचर्स एंड्रॉयड 4.4 या फिर इससे नए वर्जन पर ही काम करता है।

5. नौकरी में अग्निवीरों को मिलेगा रिजर्वेशन

अभी तक सरकार द्वारा सेना में 25 फीसदी तक का रिजर्वेशन दिया गया है, परंतु साल 2025 से cisf एवं बीएसएफ में पूर्व अग्निवीरों को 10 फीसदी तक आरक्षण का लाभ दिया जाएगा, इसके अलावा फिजिकल टेस्ट में भी उनको छूट मिलेगी। वही उम्र की तय सीमा में भी छूट दी जाएगी।

6. Gst नियम मै होगा परिवर्तन

नए साल 1 जनवरी से सख्त नियम जीएसटी पर लागू किया जाएगा। महत्वपूर्ण परिवर्तनों में से एक अनिवार्य मल्टी-फैक्टर प्रमाणीकरण (एमएफए) है। इसे धीरे-धीरे जीएसटी पोर्टल तक पहुंचने वाले सभी करदाताओं के लिए लागू किया जाएगा, जिससे कारण सुरक्षा बढ़ेगी। यह पहले केवल 200 मिलियन रुपये से अधिक वार्षिक कुल कारोबार (एएटीओ) वाले व्यवसायों पर लागू होती थी।

7. 16 साल से कम उम्र में कोचिंग नहीं

नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं को जो 16 साल से कम उम्र के होंगे उनकी कोचिंग सेंटर में एंट्री नहीं की जाएगी, इसका प्रमुख कारण भ्रामक विज्ञापनों से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा जो भ्रामक विज्ञापन देते हैं उनपर भी जुर्माना लगाने का प्रावधान होगा। इस हेतु सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है।

 

8. UPI 123Pay की पेमेंट की लिमिट में बढ़ोतरी

साल 2025 से upi में पेमेंट लिमिट दोगुनी कर दी गई है, यानी 1 जनवरी, 2025 से UPI 123Pay के लिए लेनदेन सीमा बढ़ा दी जाएगी। इससे पहले, अधिकतम लेनदेन सीमा तय सीमा 5,000 रुपये थी। जो अब 1 जनवरी, 2025 से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी जाएगी।

 

9. बीएसई और एनएसई के नियम में होगा परिवर्तन

1 जनवरी 2025 से कारोबारी क्षेत्र Sensex, Bankex और Sensex 50 की मंथली एक्सपायरी हर महीने के आखिरी मंगलवार को हुआ करेगी। वही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने हाल ही में एक सर्कुलर में कहा कि सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 की समाप्ति तिथियां 1 जनवरी 2025 से संशोधित हो जाएंगी। बीएसई द्वारा कहा गया है कि सेंसेक्स के साप्ताहिक अनुबंध शुक्रवार के बजाय हर हफ्ते के मंगलवार को समाप्त होंगे। इस बीच, एक्सचेंज ने कहा कि सेंसेक्स, बैंकेक्स और सेंसेक्स 50 के मासिक अनुबंध हर महीने के आखिरी मंगलवार को समाप्त होंगे।

10. गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी संभव

गाड़ी खरीदने वालों को 1 जनवरी 2025 से महंगी पड़ सकती है, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हुंडई, महिंद्रा, होंडा और किआ जैसे कई प्रमुख वाहन निर्माता, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू आदि लक्जरी ब्रांडों के साथ अन्य गाड़ियों पर आगामी साल में 2 से 5 फीसदी तक वृद्धि कर सकते हैं। इसके पीछे का कारण गाड़ी में इस्तेमाल होने वाला सामान महंगा होना बताया जा रहा है। इसके अलावा विदेशी मजदूरी बढ़ोतरी एवं माल ढुलाई भी महंगा पड़ रहा है।

 

11. LPG gas सिलेंडर की कीमतें होगी तय

कमर्शियल गैस सिलेंडर पर प्रत्येक माह की 1 तारीख को कंपनियों द्वारा नए गैस के रेट तय किए जाते हैं, ऐसे में नए साल पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी संभव है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय market में इस समय कच्चे तेल (cruid ऑयल) की कीमत 73.58 डॉलर प्रति बैरल चल रही है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कुछ माह से की बदलाव नहीं किया गया है एवं 803 रुपए (14.2 किलोग्राम) की कीमत चल रही है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें 👉Disease in wheat crop : गेहूं में फूट रॉट रोग से जड़ एवं पत्ते हो रहे खराब एवं पीले तो किसान इस दवाई का करे छिड़काव

ये भी पढ़ें 👉Potato crop insects: आलू की फसल में ठंड से रोगों का खतरा, जानें आलू के प्रमुख रोग एवं बचाव के उपाय

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल MP mousam update: मध्य प्रदेश में लगातार मानसूनी बारिश अब भी…

Vivah saghun yojna: हरियाणा में अब बेटियों के विवाह पर मिलेंगे 10 हजार अधिक परंतु ये नई शर्ते होगी लागू, जाने डिटेल्स

Haryana vivah saghun yojna: हरियाणा सरकार ने हरियाणा की बेटियों के अवसर पर बड़ी सौगात दी है, नायब सैनी सरकार द्वारा इसकी घोषणा की गई है, इससे पहले बेटियों की…

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा पंजाब के सीएम दिल्ली तलब, नगर निर्माण विवाद पर 10 जुलाई को होगी मीटिंग

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर पंजाब एवं हरियाणा के बीच चल रहे 1982 से चल रहे जल विवाद एवं नगर निर्माण को लेकर एक बार फिर बातचीत हो सकती…

Today weather: हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश यूपी सहित संपूर्ण भारत में आज बारिश का अलर्ट, 12 फीसदी अधिक हुई बारिश

Mousam update today in india: इस साल 2025 में अबतक भारत में अलग अलग राज्यों के हिसाब से मानसून की बारिश 12 फीसदी अधिक हुई है, मौसम विभाग के ताजा…

MP laptop yojna: 12वीं टॉपर को मध्य प्रदेश सरकार इस दिन बांटेगी फ्री लैपटॉप एवं साइकिल स्कूटी, जाने कौन है पात्र

MP laptop yojna 2025 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए बड़ी योजना लेकर आ रही है, इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक…

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम मौसम विभाग चंडीगढ़ (IMD weather update) के अनुसार हरियाणा के…

Leave a Comment