रबी सीजन 2025 हेतू मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर आवेदन हुए शुरू, किसान 31 दिसंबर से पहले करे ऑनलाइन आवेदन, ये रहेगी प्रक्रिया

मेरी फसल मेरा ब्यौरा 2025 : किसानों को उचित एवं सरकारी दामों (न्युनतम समर्थन मूल्य) पर अपनी फसलों को बेचने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो किसान Msp Rate पर अपनी फसल बेचने के इच्छुक हैं वो मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 रहेगी उससे पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिसके लिए कुछ जरूरी कागजात की आवश्यकता होगी, एवं आवेदन कौन कौन सी फसल का कर सकते हैं, इस लेख में हम आपको बताएंगे, तो चलिए जानते हैं..

मेरी फसल मेरा ब्यौरा हेतू आवेदन आमंत्रित

डॉक्टर राजेश कुमार उपदेशक कृषि एवं किसान कल्याण ने कहा है कि किसान जल्द ही अपनी फसल का पंजिकरण करवा ले, सरकार द्वारा किसानों को जो लाभ दिया जाएगा इसी के माध्यम से ही दिया जाएगा। इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर संपूर्ण जानकारी अपलोड कर दे। इसका फायदा यह होगा कि मंडी में किसान अपनी फसल की उचित दाम पर बेच सकेंगे।।

किसानों को पंजीकरण हेतु कृषि विभाग के अधिकारी भी लगातार जागरुक कर रहे हैं, ताकि किसान अधिक से अधिक फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा बुरा पोर्टल पर आवेदन कर सके, एवं सरकार द्वारा किसानों हेतु चलाई जा रही स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। रबी सीजन की फसल इस समय बुवाई पूरी हो गई है, ऐसे में फसलों का पंजीकरण भी शुरू कर दिया है।

डॉ राजेश कुमार ने कहा कि फसलों को बिक्री हेतु यह जरूरी है कि वह मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण जरूर करें क्योंकि इससे पहले खरीफ सीजन में भी किसानों को अपनी फसल भेजने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। सरकार द्वारा उन्हीं किसानों से धान खरीद कर रही थी जिसकी फसल उक्त पोर्टल पर पंजीकरण की गई थी।

 

जरूरी दस्तावेज इस प्रकार रहेंगे.

उक्त पोर्टल पर रबी सीजन की फसल को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज है जिसकी आपको आवश्यकता पड़ेगी जिसका विवरण निम्न प्रकार है.

1. आवेदक का परिवार पहचान पत्र (फैमिली id)
2. कृषि योग्य भूमि की फर्द की आवश्यकता
3. आवेदक का चालु मोबाइल नंबर
4. बैंक खाता की जानकारी।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करने से पहले यह जरूरी है कि उसके पास उसका परिवार पहचान पत्र (Family id) हो, क्योंकि परिवार पहचान पत्र या आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी प्राप्त होगा , जिसके माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण होगा। किसान साथियों यदि आपका मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है तो नजदीकी सीएसी (common service centre) सेंटर पर जाकर सही मोबाइल नंबर दर्ज करवाए, उसके बाद आवेदन कर सकते है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा हेतू आवेदन कहा करें।

किसान रबी सीजन की फसलों को पंजीकरण करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट www.fasal.haryana.gov.in पर जाकर करें, सरकार द्वारा प्रदेश के कृषि विभाग को भी निर्देश दिया गया है कि किसानों को पंजीकरण हेतु प्रेरित किया जाए, यदि आपको कोई समस्या पंजीकरण करने में आ रही है तो आप कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के टॉल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं या जिला कृषि उप निदेशक व सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय में संपर्क करे। जिसका टोल फ्री नंबर 1800 180 2117 है जहां संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 👉Icar ने की नई रागी किस्म VL-352CS इजात, 90 दिन में देगी बंपर पैदावार, जानें अधिक उत्पादन हेतु बुवाई एवम् उर्वरक सहित सम्पूर्ण जानकारी

निष्कर्ष: साथियों नमस्कार www.apniaawaj.in का प्रमुख उद्देश्य किसानों हेतु समय पर चलाई जा रही सब्सिडी योजनाएं, कृषि जगत की अन्य योजनाएं एवं खेती बाड़ी, नई नई किस्में, एवं कृषि से जुड़ी अन्य जानकारी दी जाती हैं, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो। संपूर्ण जानकारी अनेक स्रोतों से एकत्रित करके आप तक पहुंचाई जाती है।

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल MP mousam update: मध्य प्रदेश में लगातार मानसूनी बारिश अब भी…

Vivah saghun yojna: हरियाणा में अब बेटियों के विवाह पर मिलेंगे 10 हजार अधिक परंतु ये नई शर्ते होगी लागू, जाने डिटेल्स

Haryana vivah saghun yojna: हरियाणा सरकार ने हरियाणा की बेटियों के अवसर पर बड़ी सौगात दी है, नायब सैनी सरकार द्वारा इसकी घोषणा की गई है, इससे पहले बेटियों की…

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा पंजाब के सीएम दिल्ली तलब, नगर निर्माण विवाद पर 10 जुलाई को होगी मीटिंग

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर पंजाब एवं हरियाणा के बीच चल रहे 1982 से चल रहे जल विवाद एवं नगर निर्माण को लेकर एक बार फिर बातचीत हो सकती…

Today weather: हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश यूपी सहित संपूर्ण भारत में आज बारिश का अलर्ट, 12 फीसदी अधिक हुई बारिश

Mousam update today in india: इस साल 2025 में अबतक भारत में अलग अलग राज्यों के हिसाब से मानसून की बारिश 12 फीसदी अधिक हुई है, मौसम विभाग के ताजा…

MP laptop yojna: 12वीं टॉपर को मध्य प्रदेश सरकार इस दिन बांटेगी फ्री लैपटॉप एवं साइकिल स्कूटी, जाने कौन है पात्र

MP laptop yojna 2025 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए बड़ी योजना लेकर आ रही है, इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक…

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम मौसम विभाग चंडीगढ़ (IMD weather update) के अनुसार हरियाणा के…

Leave a Comment