हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम
मौसम विभाग चंडीगढ़ (IMD weather update) के अनुसार हरियाणा के 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही सुबह पानीपत एवं हिसार में बूंदाबांदी हो रही है, उधर प्रदेश में कल ही 5 दिन पहले मानसून की शुरुआत हो गई, वही आज अंबाला करनाल यमुनानगर पंचकूला भारी बारिश की संभावना है ।
हरियाणा में आज का मौसम अपडेट
मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार आज हरियाणा के 10 जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है, जिनमें फतेहाबाद सिरसा हिसार भिवानी रोहतक जींद कैथल कुरुक्षेत्र सोनीपत एवं पानीपत आदि जिले शामिल हैं, वही 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वही कल तक प्रदेश के 8 जिलों महेंद्रगढ़ दादरी रेवाड़ी झज्जर फरीदाबाद गुरुग्राम मेवात एवं पलवल में बारिश की संभावना है।
आज सुबह ही हिसार के बालसमंद कस्बे में 11 बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई, पानीपत में भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर बना है, यमुनानगर में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है, एवं खेलो में खड़ी फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई। हरियाणा में सबसे अधिक 55.4 मिलीमीटर बारिश यमुनानगर में हुई है। दूसरी और रेवाड़ी में सिर्फ 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई जो प्रदेश में सबसे कम है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 36 घंटे में पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के चलते अधिकतर क्षेत्रों में काले बादलों के साथ बारिश हो सकती है, जो आगामी 7 दिनों तक बारिश लेकर आएंगे। प्रदेश में तापमान में भी 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है, जिससे लोगों ने राहत ली। फतेहाबाद के अधिकतर स्थानों पर इस समय काले बादलों ने ढक रखा है कभी भी बारिश शुरू हो सकती है।
हरियाणा का कल का मौसम?
0 से 25 फीसदी वाले जिले:- भिवानी हिसार सिरसा फतेहाबाद नूह रेवाड़ी पलवल महेंद्रगढ़ झज्जर दादरी ।
25 से 50 फीसदी बारिश वाले जिले:- रोहतक जींद सोनीपत पानीपत फरीदाबाद गुरुग्राम
50 से 75 फीसदी बारिश वाले जिले:- करनाल कुरुक्षेत्र कैथल
75 से 100 फीसदी बारिश वाले जिले:- यमुनानगर पंचकूला अंबाला।
ये भी पढ़ें 👉 जुलाई में 13 दिन होगी बैंकों की छुट्टी, गुरु गोविंद जन्मोत्सव सहित कई होंगे त्योहार शामिल जाने सावन में बैंक हॉलिडे लिस्ट
ये भी पढ़ें 👉 रेलवे में 1 जुलाई से यात्रा करनी पड़ेगी महंगी, एसी से नॉन एसी तक रूट के अनुसार जाने कितना बढ़ेगा किराया
व्हाट्सअप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें