Agriculture equipment: 8.18 लाख किसानों को बोनस के साथ हरियाणा के किसानों को कृषि यंत्रों हेतु जारी किए सब्सिडी के 122 करोड़ रूपए

Haryana Agriculture equipment subsidy yojna 2025 : कृषि कार्यों में लगे किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार के कृषि यंत्रों हेतु अनुदान दिया जाता है, ताकि किसान आसानी से कृषि कार्यों को निपटा सके, एवं कम दाम खर्च करके कृषि यंत्र की खरीद कर सके। सरकार की इन योजनाओं के कारण इस समय देशभर के किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि जारी कर रही है, चाहे ट्रैक्टर हो या, कल्टीवेटर, हैरो, सुपर सीडर, बिजाई मशीन, या फिर सिंचाई हेतु पंपसेट या सोलर पैनल आदि।

Agriculture equipment subsidy: कृषि उपकरणों हेतु 122 करोड़ रुपए जारी

हाल ही में इस हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई कृषि उपकरण सब्सिडी के तहत किसानों के खाते में डायरेक्ट यानी डीबीटी के माध्यम से राशि जारी की गई है, दरअसल हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा द्वारा 12 जनवरी को किसानों के हितों को साधने हेतु 184 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की गई, इस राशि में कुल 122 करोड़ रुपए 10393 फसल अवशेष प्रबंधन हेतू मशीनों पर सब्सिडी का पैसा जारी किया गया जबकि अन्य 62 करोड़ रुपए की राशि बोनस की शामिल है।

राशि जारी करते हुए कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा है कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों हेतु प्रतिबद्ध है एवं समय समय समय कृषि यंत्रों की खरीद हेतु किसानों को सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा जो किसान इसके लिए अप्लाई करते हैं एवं पात्र हैं, उन्होंने कहा कि किसानों को इस समय सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि जारी की जाएगी ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सकें एवं उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।

उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन हेतू सरकार प्रतिबद्ध हैं जिसको ध्यान में रखकर यह राशि जारी की गई है, ताकि किसान भविष्य में भी फसल अवशेष जलाने की बजाय उनका बेहतर प्रबंधन कर सके, सरकार यह योजना आगामी सालों में भी जारी रखेगी, कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा 10393 फसल अवशेष के प्रबंधन हेतू कृषि यंत्र Agriculture equipment) पर कुल 122 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है, इन यंत्रों के माध्यम से पर्यावरणीय समस्याओं से बचने हेतु काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, इन कृषि यंत्रों से उन्नत एवं पर्यावरण अनुकूल खेती में सहायता मिलेगी।

किसानों को फसल खराबी पर बोनस राशि उनके खाते में ट्रांसफर

कृषि उपकरणों Agriculture equipment पर अनुदान के अलावा कृषि मंत्री द्वारा हरियाणा सरकार ने खरीफ सीजन 2024 हेतू प्रतिकूल मौसम के कारण हुई कृषि एवं बागवानी फसल हेतु 2000 रूपए की राशि बोनस के रूप में देने की बात कही है। इसके तहत 12 जनवरी को कृषि मंत्री द्वारा 62 करोड़ रुपए की राशि किसानों के बैंक खाते में जारी की गई, उनका कहना है कि इस योजना के तहत अबतक 8.18 लाख किसानों के खाते में कुल 860 करोड़ रुपए की राशि जारी कर चुकी है, एवं आगामी सीजन में भी यह योजना किसानों के हितों में जारी की जाती रहेगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें 👉किसानों को पंपसेट एवं नलकूप बोरिंग हेतु यह राज्य सरकार दे रही है 80% अनुदान। अंतिम तिथि से पहले करे अप्लाई

ये भी पढ़ें 👉गेहूं की सरकारी खरीद हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू, बोनस का लाभ लेना है तो आज ही करे आवेदन ये रहेगी अंतिम तिथि

ये भी पढ़ें 👉आलू की फसल में ठंड से रोगों का खतरा, जानें आलू के प्रमुख रोग एवं बचाव के उपाय

ये भी पढ़ें 👉 गेहूं में फूट रॉट रोग से जड़ एवं पत्ते हो रहे खराब एवं पीले तो किसान इस दवाई का करे छिड़काव

Clarification: साथियों www.apniaawaj.in किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय समय पर सब्सिडी योजना, ट्रैक्टर मोबाइल वाहन सब्सिडी योजना, खेती बाड़ी, कृषि यंत्र हेतू अनुदान योजना, नई किस्म, एवं कृषि बिजनेस आइडिया, नए मार्केट ट्रेंड्स आदि की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है, इसके अलावा कृषि क्षेत्र में अन्य खबरें भी प्रसारित की जाती है ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल MP mousam update: मध्य प्रदेश में लगातार मानसूनी बारिश अब भी…

Vivah saghun yojna: हरियाणा में अब बेटियों के विवाह पर मिलेंगे 10 हजार अधिक परंतु ये नई शर्ते होगी लागू, जाने डिटेल्स

Haryana vivah saghun yojna: हरियाणा सरकार ने हरियाणा की बेटियों के अवसर पर बड़ी सौगात दी है, नायब सैनी सरकार द्वारा इसकी घोषणा की गई है, इससे पहले बेटियों की…

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा पंजाब के सीएम दिल्ली तलब, नगर निर्माण विवाद पर 10 जुलाई को होगी मीटिंग

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर पंजाब एवं हरियाणा के बीच चल रहे 1982 से चल रहे जल विवाद एवं नगर निर्माण को लेकर एक बार फिर बातचीत हो सकती…

Today weather: हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश यूपी सहित संपूर्ण भारत में आज बारिश का अलर्ट, 12 फीसदी अधिक हुई बारिश

Mousam update today in india: इस साल 2025 में अबतक भारत में अलग अलग राज्यों के हिसाब से मानसून की बारिश 12 फीसदी अधिक हुई है, मौसम विभाग के ताजा…

MP laptop yojna: 12वीं टॉपर को मध्य प्रदेश सरकार इस दिन बांटेगी फ्री लैपटॉप एवं साइकिल स्कूटी, जाने कौन है पात्र

MP laptop yojna 2025 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए बड़ी योजना लेकर आ रही है, इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक…

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम मौसम विभाग चंडीगढ़ (IMD weather update) के अनुसार हरियाणा के…

Leave a Comment