Aadhar card update date | इस समय समय आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख में बड़ा बदलाव किया गया है, इससे पहले सरकार ने आम लोगों को आधार अपडेट हेतु आज यानि 14 सितंबर को अंतिम तिथि दी गई थी।
वाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें
Aadhar card update इस दिन तक करवाए फ्री
सरकार द्वारा 14 सितंबर 2024 की बजाय राहत देते हुए अंतिम तिथि में परिवर्तन कर दिया है, अब आधार कार्ड अपडेट हेतु 3 महिने बढ़ाकर 14 दिसंबर 2024 कर दिया गया है, सरकार (uidai) ने कहा है कि बहुत से लोगों द्वारा अब भी आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया गया है, इसलिए उन्हें एक और अंतिम मौका दिया गया है, जिसके तहत वो अपना आधार कार्ड बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं।
Aadhar card update धारकों को अब बड़ी राहत मिलेंगी, uidai यानी आधार यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 3 माह अधिक समय दिया गया है, जिसके तहत आम आदमी आसानी से फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। इसकी घोषणा आज यानी शनिवार को uidai द्वारा की गई है। क्योंकि आज ही आधार कार्ड अपडेट की अंतिम तिथि दी गई थी।
आज थी 10 साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट की अंतिम तिथि
यूआईडीएआई Aadhar card update करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2024 रखी गई थी, आम लोगों को जिनके आधार कार्ड 10 साल पुराने बने हुए हैं उनको दोबारा से अपडेट करवाना आवश्यक कर दिया गया है, इससे पहले भी आधार अपडेट की अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है, सबसे पहले 14 मार्च तिथि रखी गई थी जिसे बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दिया गया था, इसके बाद फिर से डेट बढ़ाकर 14 सितंबर 2024, एवम् अब इसे और आगे बढ़ाकर 14 दिसंबर 2024 कर दिया गया है। इसकी जानकारी uidai द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आज यानी शनिवार को दी गई है।
अन्तिम तिथि के बाद देना होगा शुल्क
Uidai के अनुसार Aadhar card update करने की अन्तिम तिथि तक यदि आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया जाता है तब इस हेतु शुल्क देना होगा। यदि इसके बाद किसी भी प्रकार की सुविधा लेते हैं तब अपडेट हेतु 50 रुपए शुल्क के रुप में देकर अपडेट करवा पाएंगे। इसकी सुविधा फ्री में सिर्फ myaadhaar पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
.
आधार कार्ड अपडेट कैसे करें, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया
पोर्टल पर आधार कार्ड अपडेट करने हेतु आपको कुछ साधारण से स्टेप बाई स्टेप फॉलो करने होंगे जिसके आधार पर आप आसानी से अपडेट कर सकते हैं जो निम्न प्रकार से है..
1. आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर लॉग ऑन करना होगा
2. साइट ओपन के बाद myaadhaar पोर्टेल पर जाए एवम् मोबाइल नंबर दर्ज़ करे उसके बाद ओटीपी आयेगा जिसे मांगे गए स्थान पर दर्ज करे।
3. ओटीपी के बाद सभी डिटेल अच्छे से चेक करें यदि सारी डिटेल सही है तब राइट वाले बॉक्स में टिक कर दे।
4. यदि आपकी demographic information गलत है तब आप drop down menus से पहचान दस्तावेज को सिलेक्ट करें, एवम कागजात अपलोड कर दे। इसके बाद उक्त कागजात jpeg png, या फिर pdf बनाकर ही अपलोड करे।
बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन एवम् आइरिस अपडेट हेतु जाना होगा आधार सेंटर
कुछ जानकारियां आप आधार पोर्टल के माध्यम से खुद अपडेट कर सकते हैं, परंतु कुछ जानकारियों को अपडेट करवाने हेतु आपका निर्धारित आधार कार्ड अपडेट सेंटर पर जाकर ही करवाना पड़ेगा। यह सुविधा आप कुछ शुल्क देकर अपडेट करवा सकते हैं, जैसे बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन एवम् आइरिस अपडेट आदि
व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें
👉8 फीसदी अधिक पैदावार देने वाली सरसों की नई किस्म कृषि संस्थान ने की विकसित,17 राज्यों हेतु उपयुक्त
👉धान बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद हेतु पंजीकरण तिथि जारी, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें पंजीयन
👉Soybean MSP Rate update | केंद्र सरकार ने सोयाबीन एमएसपी पर लिया फैसला , इन राज्यो को मिलेगा लाभ
👉आलू की ये 5 किस्म जो देती है 400 से अधिक प्रति हैक्टेयर उत्पादन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी
👉धान की फसल में यूरिया कितनी डालें जाने क्या कहते है कृषि एक्सपर्ट
कृषि जगत की जानकारी 👉 व्हाट्सएप ग्रुप
किसान भाइयों , www.apniaawaj.in पर समय समय पर कृषि, एवम् खेती से जुड़ी सभी प्रकार की किस्में, उनके रोकथाम हेतु उपाय, कीट प्रबंधन,icar भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा खेती हेतु सुझाए गए उपाय, एवम् उत्पादन क्षमता में सुधार के क्या क्या उपाय किसान कर सकते हैं इसके बारे में अपनी आवाज वैबसाइट पर जानकारी आपके साथ सांझा की जाती है, इसके अलावा समय समय पर नई नई किस्में, उन्नत बीज, कृषि यंत्र अनुदान योजना आदि की जानकारी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है । अतः रोजाना नई नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।





