राजस्थान में 5 जिलों में अतिभारी तो 23 जिलों में मध्यम बारिश की चेतावनी, जाने 24 से 27 जून 2025 तक का मौसम अपडेट

Rain alert in Rajasthan weather today: राजस्थान में आज फिर से भारी मानसूनी बारिश का कहर जारी रहा, बारां में जोरदार बारिश से कई स्थानों का संपर्क टूट गया, जबकि इस समय कई गांव में बाढ़ की स्थिति बनने के दौरान अन्य क्षेत्रों से भी संपर्क टूट चुका है, इस दौरान बारां के एसपी एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने बाढ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया एवं जलभराव क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी।

प्रदेश के 28 जिलों में ऑरेंज एवं येलो अलर्ट

दूसरी और राजधानी जयपुर में भी आज दोपहर से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार आज प्रदेश के 28 जिलों में तेज बारिश संभावित है, जिनमें से 5 जिलों में अति भारी बारिश तो 23 जिलों में आज मध्यम दर्जे की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सामान्य की बजाय 133 प्रतिशत तक की बारिश हो चुकी है यानि अन्य सालों की बजाय पहले मानसून आने के कारण ज्यादा वर्षा हुई है।

बीते दिन यानि सोमवार को भी 10 से अधिक जिले अलवर बारां जयपुर झुंझनू सीकर में 7 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई। हनुमानगढ़ शहर में भी बारिश के कारण गलियों में पानी भराव जैसी स्थिति बन गई, दूसरी और सरदारशहर के इलाके में भारी बारिश के चलते छत का छज्जा गिरने के कारण 3 लोगों की जान भी चली गई। हालांकि बाड़मेर क्षेत्र में उमस एवं गर्मी से बेहाल है क्योंकि यहां अभी तक बादलवाही के बावजूद भी बारिश नहीं हुई है।

आज राजस्थान में कहां कहां होगी बारिश?

आज यानी 24 जून को राजस्थान के 5 जिले बारां , बूंदी, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 23 जिले जोधपुर पाली राजसमंद बांसवाड़ा डूंगरगढ़ माधोपुर प्रतापगढ़ भीलवाड़ा चितौड़गढ़ गंगानगर हनुमानगढ़ चूरू कोटा झालावाड़ भरतपुर, धौलपुर अलवर सीकर जयपुर दौसा बीकानेर झुंझनू आदि में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

25 जून को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश के नागौर अजमेर भीलवाड़ा चितौड़गढ़ हनुमानगढ़ चूरू बीकानेर गंगानगर झुंझुनूं सीकर कोटा झालावाड़ अलवर दौसा भरतपुर धौलपुर जयपुर आदि में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 जून को यहां होगी राजस्थान में बारिश

प्रदेश के बारां बूंदी करौली टोंक सवाई माधोपुर नागौर अजमेर भीलवाड़ा जयपुर दौसा अलवर भरतपुर कोटा झालावाड़ धौलपुर आदि में 26 जून को बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

27 जून को कहा होगी राजस्थान में बारिश

राजस्थान में 27 जून 2025 को 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान जयपुर पाली जोधपुर उदयपुर सिरोही बांसवाड़ा राजसमंद पाली चितौड़गढ़ प्रतापगढ़ झालावाड़ भीलवाड़ा डूंगरपुर नागौर अजमेर गंगानगर हनुमानगढ़ चूरू सीकर झुंझनू बीकानेर अलवर दौसा भरतपुर कोटा दौसा करौली बूंदी बारां सवाई माधोपुर टोंक आदि जिले शामिल हैं।

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल MP mousam update: मध्य प्रदेश में लगातार मानसूनी बारिश अब भी…

Vivah saghun yojna: हरियाणा में अब बेटियों के विवाह पर मिलेंगे 10 हजार अधिक परंतु ये नई शर्ते होगी लागू, जाने डिटेल्स

Haryana vivah saghun yojna: हरियाणा सरकार ने हरियाणा की बेटियों के अवसर पर बड़ी सौगात दी है, नायब सैनी सरकार द्वारा इसकी घोषणा की गई है, इससे पहले बेटियों की…

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा पंजाब के सीएम दिल्ली तलब, नगर निर्माण विवाद पर 10 जुलाई को होगी मीटिंग

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर पंजाब एवं हरियाणा के बीच चल रहे 1982 से चल रहे जल विवाद एवं नगर निर्माण को लेकर एक बार फिर बातचीत हो सकती…

Today weather: हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश यूपी सहित संपूर्ण भारत में आज बारिश का अलर्ट, 12 फीसदी अधिक हुई बारिश

Mousam update today in india: इस साल 2025 में अबतक भारत में अलग अलग राज्यों के हिसाब से मानसून की बारिश 12 फीसदी अधिक हुई है, मौसम विभाग के ताजा…

MP laptop yojna: 12वीं टॉपर को मध्य प्रदेश सरकार इस दिन बांटेगी फ्री लैपटॉप एवं साइकिल स्कूटी, जाने कौन है पात्र

MP laptop yojna 2025 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए बड़ी योजना लेकर आ रही है, इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक…

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम मौसम विभाग चंडीगढ़ (IMD weather update) के अनुसार हरियाणा के…

Leave a Comment