Apni Aawaj

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा पंजाब के सीएम दिल्ली तलब, नगर निर्माण विवाद पर 10 जुलाई को होगी मीटिंग

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर पंजाब एवं हरियाणा के बीच चल रहे 1982 से चल रहे जल विवाद एवं नगर निर्माण को लेकर एक बार फिर बातचीत हो सकती है, इसके लिए केंद्र सरकार की और से जल मंत्रालय द्वारा दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 10 जुलाई को दिल्ली में मीटिंग हेतु पत्र लिखा गया है, जिसमें सतलुज यमुना लिंक को लेकर बातचीत होगी।

सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर 1982 से अटका

सूत्रों के मुताबिक पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान एवं हरियाणा के वर्तमान सीएम नायब सैनी के बीच दिल्ली में नहर जल बंटवारे के विवाद को लेकर बातचीत हो सकती है। हरियाणा एवं पंजाब के बीच इस नहर निर्माण को लेकर साल 1982 से विवाद चल रहा है, इसके बारे में पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मध्यस्ता की थी परंतु विफल होने के कारण एक बार फिर वर्तमान जल मंत्री एस आर पाटिल ने पहल की है एवं उनके मंत्रालय द्वारा फिर से बातचीत के जरिए एसवाईएल नहर जल विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करने की और कदम उठाया है।

इससे पहले कोर्ट द्वारा भी मई माह में केंद्र सरकार के सहयोग के जरिए हरियाणा एवं पंजाब सरकार को इस जल विवाद को सुलझाने का सुझाव दिया गया था, इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को मध्यस्थ की भूमिका हेतू नियुक्त करते हुए कहा था कि वह मूक दर्शक बनकर न बैठे बल्कि जल विवाद को सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभाए। जिसको लेकर अब जल शक्ति मंत्रालय इस और आगे बढ़ रहा है। ताकि इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझा सके एवं जल का उचित आवंटन किया जा सके।

SYl नहर से जुड़ी जानकारी।

सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर का निर्माण का मामला साल 1981 से चला आ रहा है, दोनों राज्यों में जल के आवंटन हेतू हरियाणा एवं पंजाब में नई नगर SYL को लेकर फेसला लिया गया था, इसकी पंजाब में कुल लंबाई 122 किलोमीटर जबकि हरियाणा में इसकी लंबाई 92 किलोमीटर की योजना बनाई गई थी, यानि syl नगर की कुल लंबाई उस दौरान 214 किलोमीटर होनी थी, परंतु एक साल बाद यानी 1982 में इसको लेकर विवाद हो गया, एवं निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया। हालांकि हरियाणा ने अपने हिस्से की नहर का निर्माण पूरा कर चुकी है। परंतु पंजाब में बनने वाली नहर हेतू अधिगृहित भूमि को वापस किसानों को दे चुकी है।

ये भी पढ़ें 👉 हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश यूपी सहित संपूर्ण भारत में आज बारिश का अलर्ट, 12 फीसदी अधिक हुई बारिश 

ये भी पढ़ें 👉 12वीं टॉपर को मध्य प्रदेश सरकार इस दिन बांटेगी फ्री लैपटॉप एवं साइकिल स्कूटी, जाने कौन है पात्र 

ये भी पढ़ें 👉 रेलवे में 1 जुलाई से यात्रा करनी पड़ेगी महंगी, एसी से नॉन एसी तक रूट के अनुसार जाने कितना बढ़ेगा किराया 

व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां क्लिक करें 

Exit mobile version