Apni Aawaj

राजस्थान के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 133% बारिश, जाने मौसम अपडेट

Rajasthan heavy rain alert: राजस्थान में मानसून की बारिश ने कहर ढाया हुआ है, बीते 2 से 3 दिनों में जबरदस्त बारिश हुई है, इससे प्रदेश की कई नदियां उफान पर पहुंच गई हैं, वही प्रदेश के कई डेम भी ओवरफ्लो हो चुके हैं, मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बारां में आज सुबह से रुक रुक कर भारी बारिश हुई है, जिससे नदी नाले ओवरफ्लो हो गए, जयपुर में भी सुबह से तेज बारिश हुई है, जिसके कारण सड़क एवं गलियों में पानी भर गया, वही प्रदेश के सुबह से झुंझनू एवं सीकर आदि क्षेत्रों में भी रुक रुक कर बारिश हुई है। जिससे जन जीवन असत व्यस्त हो गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के 8 पूर्वी जिलों में भारी से अति भारी बारिश का येलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वही बारां एवं बूंदी में अति भारी बारिश आज एवं कल तक का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने की पहली तारीख से अबतक प्रदेश में 133 प्रतिशत तक बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से काफी अधिक है।

आज का राजस्थान मौसम अलर्ट

आज यानी 23 जून को राजस्थान के टोंक एवं बूंदी में बारिश का रेड अलर्ट, करौली, दौसा, जयपुर, कोटा सवाई माधोपुर, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जबकि पाली, राजसमंद जालोर, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चुरू, अजमेर, नागौर, भरतपुर, सीकर, झुंझनू, धौलपुर, सिरोही एवं उदयपुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

24 जून को राजस्थान में कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान का कल का मौसम अपडेट की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के धौलपुर भरतपुर अलवर दौसा, करौली, सवाई माधोपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट एवं भीलवाड़ा, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, जयपुर, सीकर नागौर, टोंक, अजमेर, झुंझनू, चुरू , हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर जिले में बारिश येलो अलर्ट रहेगा।

व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां पर क्लिक करें

ये भी पढ़ें 👉 हरियाणा में 3 दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 6 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, जाने 23 से 25 जून मौसम

Exit mobile version