Apni Aawaj

जोधपुर कोटा अजमेर सहित 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, बीकानेर में जोरदार बारिश, जाने राजस्थान मौसम अपडेट

जोधपुर कोटा अजमेर सहित 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, बीकानेर में जोरदार बारिश, जाने राजस्थान मौसम अपडेट

बीकानेर कोटा जोधपुर अजमेर संभाग में कल रात तक भारी बारिश हुई, वही आज 26 जून को भी राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उधर बिजली गिरने से चितौड़गढ़ में एक युवक की पेड़ के नीचे मौत एवं 4 युवक घायल हो गए, वही कोटा बैराज पर कई युवा खतरनाक स्टंट तेज बहाव के साथ दिखाई दिए। वही 1 जून से अबतक प्रदेश में 135 फीसदी से ज्यादा बारिश हो चुकी है, आज हम बताएंगे आज का राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा? एवं प्रदेश में आज रेड एवं येलो अलर्ट कहा कहां जारी किया गया है।

बीकानेर, जोधपुर सहित राजस्थान में सामान्य से 135 फीसदी अधिक बारिश

Rajasthan weather: प्रदेश में 1 जून से अबतक सामान्य बारिश की बजाय 135 फीसदी तक अधिक बारिश हुई है, यानि जून महीने में जितनी बारिश होती है, उससे कही ज्यादा बारिश हो चुकी है, जून महीने में सामान्य तौर पर 35.1 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि अभी प्रदेश में 82.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, वही प्रदेश के जोधपुर कोटा बीकानेर एवं अजमेर में कल रात तक भारी बारिश हुई है। वही राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार आज 26 जून को भी 30 जिलों में बारिश की संभावना है।

आज राजस्थान में कहां होगी बारिश?

आज यानी 26 जून को राजस्थान में फिर येलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों उदयपुर बांसवाड़ा डूंगरपुर चितौड़गढ़ प्रतापगढ़ बारां कोटा बूंदी भीलवाड़ा झालावाड़ एवं राजसमंद में ऑरेंज अलर्ट जबकि बीकानेर बाड़मेर एवं जैसलमेर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में आज फिर से बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

राजस्थान का कल का मौसम कैसा रहेगा?

कल यानी 27 जून को राजस्थान में फिर से बारिश की संभावना है, प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर एवं धौलपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जबकि गंगानगर बीकानेर चुरू सीकर हनुमानगढ़ जयपुर झुंझनू जोधपुर पाली राजसमंद चितौड़गढ़ प्रतापगढ़ झालावाड़ बारां कोटा बूंदी टोंक अजमेर भीलवाड़ा नागौर करौली सवाई माधोपुर दौसा अलवर आदि में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

28- 29 जून को राजस्थान में कहां होगी बारिश?

राजस्थान के 3 जिलों सीकर चुरू झुंझनू में ऑरेंज अलर्ट जबकि प्रदेश के अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 29 जून को प्रदेश के दौसा भरतपुर करौली धौलपुर जयपुर अलवर दौसा झुंझनू सीकर में ऑरेंज अलर्ट एवं राजसमंद उदयपुर बांसवाड़ा डूंगरपुर चितौड़गढ़ प्रतापगढ़ बारां बूंदी कोटा सवाई माधोपुर टोंक नागौर अजमेर चुरू गंगानगर हनुमानगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

व्हाट्सअप को ज्वाइन करें 👉 यहां पर क्लिक करें

Exit mobile version