किसानों को इस समय मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि हेतू 40 से 60 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ दे रही है, जानें कैसे करे अप्लाई | Krishi yantra anudan yojna
Krishi yantra anudan yojna apply 2024 | किसान साथियों इस समय कृषि कार्य हेतू मध्य प्रदेश सरकार खेतो में पाइपलाइन बिछाने एवम् स्प्रिंकलर सेट पर आवेदन मांगे गए हैं।
इसके लिए किस प्रकार अप्लाई करें और कितनी सब्सिडी का लाभ मिलेगा तथा किस किस किसान को अनुदान प्राप्त होगा आदि सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे ताकि अधिकतम किसानो को इस जानकारी से लाभ प्राप्त होते सके, आइए जानते हैं…
किसान साथियों इस समय मध्य प्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों हेतु राज्य के निवासी जो इस समय खेतो मे पाइपलाइन एवम् स्प्रिंकलर सेट का लाभ लेने के इच्छुक हैं उनके लिए यह योजना है, जिसके आवेदन शुरू हो गए हैं, यदि राज्य के किसान इस योजना के तहत लाभ लेने के इच्छुक हैं तो विभाग द्वारा कृषि पोर्टल पर आवेदन मांगे गए हैं ।
उक्त कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ मध्य प्रदेश के 2 जिलों के किसानों हेतु पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके चलते किसान उक्त कृषि सिंचाई यंत्रों पर 40 से 60 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में आइए कोन कोन से जिले के किसान इन कृषि यंत्रों पाइपलाइन एवम् स्प्रिंकलर सेट पर सबसिडी का लाभ उठा सकते हैं जानते हैं….
किसानों को कृषि यंत्र पर 60 फीसदी का अनुदान
मध्य प्रदेश के उक्त 2 जिलों के किसानों को स्प्रिंकलर सेट एवम् खेत में पाइपलाइन डालने पर इस समय 60 फीसदी तक अनुदान राशि दी जाएगी, यह Krishi yantra anudan yojna राज्य के किसानों हेतु कृषि विभाग द्वारा पीएम सिंचाई योजना के तहत संचालित की जा रही है।
किन किन को मिलेगा कृषि यंत्र अनुदान का लाभ
Krishi yantra anudan yojna | इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को लाभ मिलेगा, इसमें जिलेवार जारी लक्ष्य के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम् सामान्य वर्ग के अलग अलग श्रेणी के मुताबिक कृषि यंत्र हेतू अलग अलग सब्सिडी दी जाएगी।
Pm sinchai yojna के तहत प्रदेश के लघु और मध्यम वर्ग के कृषकों को यंत्रों की लागत का 60 फीसदी अनुदान मिलेगा, जबकि प्रदेश के अन्य वर्ग को 40 फीसदी तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। वही इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के 2 जिलों के मूल निवासी ही ले सकते हैं ।
कृषि यंत्र अनुदान हेतु आवश्यक कागजात
इस योजना के तहत किसानों को स्प्रिंकलर सेट व पाइपलाइन पर सब्सिडी योजना का लाभ लेना है तो उसके लिए इस समय किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिस हेतु कुछ आवश्यक दस्तावेज पूरे करने होंगे जो निम्न प्रकार रहेंगे….
1. आधार कार्ड
2. बैंक के पहले पेज की फोटोकॉपी
3. जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति)
4. मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो
5. बिजली कनेक्शन का डॉक्यूमेंट
इन जिलों के किसान कर सकेंगे आवेदन
Krishi yantra anudan yojna | इस योजना के तहत इस समय प्रदेश के 2 जिलों के किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनमें जबलपुर और शिवपुरी जिला शामिल किया गया है, यह योजना मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आर.के.वी.वाय स्टीविया प्रोजेक्ट के अंतर्गत जारी की गई है। इन दोनो जिलों के किसान ई कृषि यन्त्र अनुदान पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे करें पाइपलाइन,स्प्रिंकलर सेट पर आवेदन
किसान Krishi yantra anudan yojna के तहत इस समय सभी कृषि यंत्रों हेतु चालु की गई योजनाएं ऑनलाइन प्रक्रिया में तब्दील कर दी है, यदि आप भी इस समय ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक हैं तो आप कृषि विभाग द्वारा संचालित वेबसाईट पर जाकर आप https://farmer.mpdage.org/Home/Index वेबसाइट पर ओपन करके कर सकते है।
अगर जो किसान इससे पहले पोर्टल पर पंजीकृत हैं वह आधार OTP verification के माध्यम से लोग इन कर सकते हैं, इसके अलावा जो किसान नया पंजीकरण करना चाहते हैं वह किसान पहले बायोमैट्रिक आधार अथेन्टिकेशन के माध्यम में पंजीकरण कर सकते हैं। जो किसान इस समय योजना का लाभ लेने के इच्छुक हैं उनको बता दें कि इस समय आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
👉Soybean MSP Rate update | केंद्र सरकार ने सोयाबीन एमएसपी पर लिया फैसला , इन राज्यो को मिलेगा लाभ
👉आलू की ये 5 किस्म जो देती है 400 से अधिक प्रति हैक्टेयर उत्पादन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी
👉धान की फसल में यूरिया कितनी डालें जाने क्या कहते है कृषि एक्सपर्ट
कृषि जगत की जानकारी 👉 व्हाट्सएप ग्रुप
किसान भाइयों , www.apniaawaj.in पर समय समय पर कृषि, एवम् खेती से जुड़ी सभी प्रकार की किस्में, उनके रोकथाम हेतु उपाय, कीट प्रबंधन,icar भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा खेती हेतु सुझाए गए उपाय, एवम् उत्पादन क्षमता में सुधार के क्या क्या उपाय किसान कर सकते हैं इसके बारे में अपनी आवाज वैबसाइट पर जानकारी आपके साथ सांझा की जाती है, इसके अलावा समय समय पर नई नई किस्में, उन्नत बीज, कृषि यंत्र अनुदान योजना आदि की जानकारी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है





