Rain alert: हरियाणा में आज यानी 22 जून को सभी 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही प्रदेश में 28 जून तक मानसून सभी जिलों को कवर करेगा, हालांकि मानसून से पहले की बारिश आज शुरू होगी। आज सुबह सुबह ही हरियाणा के पानीपत एवं भिवानी जिले में बादलवाही छाई हुई है, वही मौसम विभाग के अनुसार अंबाला कुरुक्षेत्र कैथल यमुनानगर जिले में आज तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही अन्य जिलों में भी बारिश गरज एवं चमक के साथ संभावित है।
कब होगी हरियाणा मानसून की एंट्री
मौसम विज्ञान केंद्र हिसार के अनुसार हरियाणा में आज से प्री मानसून सत्र की बारिश प्रदेश के अधिकतर जिलों में होने की संभावना है, वही हरियाणा में मानसून का आगमन 28 जून से होगा एवं इसी दिन ही प्रदेश के अधिकतर जिलों को कवर लेगा।
23 जून को हरियाणा का मौसम अपडेट
25 से 50 प्रतिशत: हिसार फतेहाबाद सिरसा
50 से 75 प्रतिशत: दादरी भिवानी जींद रोहतक रेवाड़ी महेंद्रगढ़
75 से 100 प्रतिशत: नूह पलवल फरीदाबाद गुरुग्राम झज्जर सोनीपत पानीपत करनाल अंबाला पंचकूला यमुनानग
24 जून को हरियाणा का मौसम
50 से 75 प्रतिशत: अंबाला पंचकूला यमुनानग
25 से 50 प्रतिशत: अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना
