Apni Aawaj

Haryana mosam today हरियाणा में हिसार फतेहाबाद सहित 8 जिलों में सुबह सुबह बारिश शुरू, दोपहर तक इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

मौसम डेस्क, हरियाणा में आज सुबह सुबह ही हिसार एवं फतेहाबाद जिले में बारिश शुरू हो गई, फतेहाबाद के आसपास गांव बड़ोपल झालनियां कुम्हारिया बरसीन एवं अन्य स्टे गांव में 9:30 मिनिट पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, वही इस समय इन क्षेत्रों में काले बादलों की घटा छाई हुईं हैं , इससे पहले फतेहाबाद के जाखल एवं टोहाना में भी भारी बारिश हो रही है।

Haryana mosam today। यहां होगी बारिश

हिसार में भी इस समय बारिश तेज शुरू हो चुकी है, दूसरी और जींद जिले में भी आज सुबह से कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है, इसके अलावा प्रदेश के गुरुग्राम, झज्जर कैथल महेंद्रगढ़ एवं पानीपत में भी आज सुबह सुबह बूंदाबांदी देखने को मिली है।

हरियाणा के इन जिलों में होगी आज बारिश

मौसम विभाग केंद्र हिसार (imd alert) के अनुसार आज हरियाणा प्रदेश में आज 17 जून 2025 को फतेहाबाद दादरी अंबाला पंचकूला पानीपत सोनीपत सिरसा रोहतक यमुनानगर भिवानी जींद हिसार कुरुक्षेत्र करनाल कैथल आदि जिलों में बारिश एवं तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ साथ बिजली कड़क एवं हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है। वही बीते दिन भी प्रदेश के 5 जिलों में बारिश हुई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र हिसार की रिपोर्ट

Imd mousam : चौधरी चरण सिंह कृषि विभाग के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने बताया कि इस समय प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिसके कारण आगामी 19 जून 2025 तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, एवं कई स्थानों पर यहां बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।

हरियाणा में कब होगी मानसून की शुरुआत?

प्रदेश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है, वही मौसम विभाग के अनुसार समय उतरी भारत में 2 से 4 दिनों में मानसून की एंट्री हो जाएगी, प्रदेश में 20 जून या इसके आसपास मानसून के प्रवेश की संभावना है, वही प्री मानसून की बारिश भी इस समय सक्रिय हो सकती है, हालांकि बीते कई वर्षों में हरियाणा में 29 जून के बाद ही मानसून आती है परंतु इस बार 9 दिन पहले ही मानसून आने की संभावना है।

Exit mobile version