Agri Business Idea | हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा कृषि से संबंधित कई प्रकार के बिजनेस आइडिया लेकर आता है, ताकि किसान युवा एवम् उधमियो को रोजगार के नए नए अवसर प्राप्त हो एवम् इसका लाभ लोगों को हो।
व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें
किसानों को Agri Business Idea के तहत 25 लाख तक अनुदान
Hau (हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार) द्वारा हाल ही में प्रदेश के किसान युवा एवम् उधमियों को इसी कड़ी में एक मोका दिया है, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया है कि प्रदेश के उक्त वर्ग के लोगों हेतु विश्वविद्यालय मै स्थापित एग्री बिजनेस इनक्यूबसेन सेंटर ने प्रदेश के छात्रों, किसानों और उधमियों से बिजनेस आइडिया मांगे हैं।
आनलाइन आवेदन हेतू अंतिम तिथि
उक्त Agri Business Idea आइडिया के बलबूते उन्हे उन्हें कृषि व्यवसायी बनाने मै अहम भूमिका निभाने सकते हैं। कुलपति ने कहा है कि प्रदेश की महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, उधमियों किसानों, छात्र को इसका लाभ मिलेगा . Hau द्वारा इसके लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसकी आवेदन प्रक्रिया अब 20 तक बढ़ा दी गई है। जिसका आवदेन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आनलाइन कर सकते हैं।।
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बी आर कंबोज ने बताया है कि Agri Business Idea सेंटर के माध्यम से प्रदेश के युवा, छात्र, किसान, महिला एवम् उद्यमी मार्केटिंग , लाइसेंसिंग, नेटवर्किंग, ट्रेडमार्क एवम् पेटेंट, तकनीकी एवम् फंडिंग के प्रशिक्षण के माध्यम से कृषि से संबंधित अपने नए आयाम स्थापित कर सकते हैं।
Agri Business Idea हेतू 3 प्रोग्राम के तहत आवेदन
उक्त आइडिया Agri Business Idea के तहत कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 3 प्रोग्राम बनाए गए हैं, जिसमें 1. छात्र कल्याण प्रोग्राम, 2. पहल 3. सफल 2024 बनाए गए हैं, जिसके माध्यम से नए नए आइडिया से उनके बिजनेस को आइडिया मिलेगा।
1. छात्र कल्याण प्रोग्राम:
इस प्रोग्राम के माध्यम से छात्रों को उद्यमी बनने में सफल होगा यह प्रोग्राम पहली बार डिजाइन किया गया है। इस प्रोग्राम के तहत सिर्फ छात्रों को ही शामिल किया गया है जिनका प्रशिक्षण एक महीने का होगा इसके बाद इन छात्रों को ₹4 लाख की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी जिसके माध्यम से वह अपना बिजनेस कर पाएंगे ।
2. पहल प्रोग्राम:–
इस प्रोग्राम के तहत चयनित अभ्यर्थियों का एक महीने का प्रशिक्षण होगा जिसके बाद उन्हें₹500000 प्रति अभ्यर्थी अनुदान राशि दी जाएगी । चयनित अभ्यर्थियों को यह राशि एक मुफ्त प्रदान की जाएगी।
3. सफल प्रोग्राम:–
इस प्रोग्राम के तहत अभिव्यक्तियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं 25 लख रुपए तक अनुदान राशि प्रदान की जाएगी यह राशि एक मुफ्त नहीं, बल्कि 2 किस्तों में प्रदान की जाएगी ताकि अपने बिजनेस आइडिया को सफल बना सके।
कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बी आर कंबोज के अनुसार बीते 5 साल में 65 स्टार्टअप्स को केन्द्रीय कृषि एवम् कृषि कल्याण मंत्रालय द्वारा 7 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
बिजनेस में आयु एवम् शिक्षा नहीं बनेगी बाधा
कुलपति द्वारा जारी ब्यान में कहा गया है कि आवेदक विश्वविध्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवदेन के बाद आइडिया का कृषि वैज्ञानिक एवम् इनक्यूबसेन कमेटी द्वारा 1 महिने का प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार द्वारा चयनित कमेटी आवेदको के आइडिया प्रस्तुत करवाएगी। जिसके बाद कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा राशी स्वीकृति की जायेगी।
उक्त आइडिया हेतु कृषि विश्वविध्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ssp.hauiums.in/ या विश्वविध्यालय के पोर्टल https://hau.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें
👉8 फीसदी अधिक पैदावार देने वाली सरसों की नई किस्म कृषि संस्थान ने की विकसित,17 राज्यों हेतु उपयुक्त
👉धान बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद हेतु पंजीकरण तिथि जारी, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें पंजीयन
👉Soybean MSP Rate update | केंद्र सरकार ने सोयाबीन एमएसपी पर लिया फैसला , इन राज्यो को मिलेगा लाभ
👉आलू की ये 5 किस्म जो देती है 400 से अधिक प्रति हैक्टेयर उत्पादन, जानिए सम्पूर्ण जानकारी
👉धान की फसल में यूरिया कितनी डालें जाने क्या कहते है कृषि एक्सपर्ट
कृषि जगत की जानकारी 👉 व्हाट्सएप ग्रुप
किसान भाइयों , www.apniaawaj.in पर समय समय पर कृषि, एवम् खेती से जुड़ी सभी प्रकार की किस्में, उनके रोकथाम हेतु उपाय, कीट प्रबंधन,icar भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा खेती हेतु सुझाए गए उपाय, एवम् उत्पादन क्षमता में सुधार के क्या क्या उपाय किसान कर सकते हैं इसके बारे में अपनी आवाज वैबसाइट पर जानकारी आपके साथ सांझा की जाती है, इसके अलावा समय समय पर नई नई किस्में, उन्नत बीज, कृषि यंत्र अनुदान योजना आदि की जानकारी भी उपलब्ध करवाया जा रहा है । अतः रोजाना नई नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।





