Cucumber cultivation : उन्नत तकनीक अपनाकर खीरे की खेती से किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं, यह एक भिंड के किस ने साबित कर दिया उन्होंने दो एकड़ में 5 लाख से अधिक कमाई की उन्होंने बताया कि खरे की फसल साल भर में तीन बार उगाई जा सकती है जिसकी तकनीक उन्होंने यूट्यूब पर सीख कर शुरू की और अच्छा लाभ कमा रहे हैं तो चलिए संपूर्ण जानकारी खरे की खेती के बारे में जानते हैं ताकि आप भी अच्छा लाभ कमा सके।
यूट्यूब से सीखकर कमाता है लाखों। Cucumber cultivation
किसान साथियों भिंड जिले के एक किसान देवेंद्र ने कृषि से अच्छा लाभ कमाकर दूसरे किसानों हेतु एक अच्छा उदाहरण पेश किया है, उन्होंने बताया कि वह मोबाइल में लगातार वीडियो देखता था, अचानक उसे यूट्यूब पर खेती से संबंधित जानकारी चाहिए थी ताकि परम्परागत के तरीके से जुड़ी खेती की बजाय आधुनिक एवं तकनीकी खेती करके अधिक मुनाफा ले सके, इसी कड़ी में उसे कृषि से संबंधित यूट्यूब चैनल मिला, जिसपर खीरे की खेती कैसे करें की जानकारी दी गई थी । Cucumber cultivation
इसकी खेती की बुवाई, निराई गुड़ाई, ऊर्वरक, खरपतवार नियंत्रण एवं मार्केट रेट के बारे में अच्छे से जानकारी दी गई थी, इसको देखकर उसने 2 साल पहले एक एकड़ में खीरे की खेती करने की सोची और बाजार में उन्नत किस्म के बीज बेचने वाली बीज की दुकान से बीज लेकर आया। उसके बाद उसने इसकी खेती करके तकरीबन 3 लाख रुपए तक एक साल में लाभ कमाया।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इसकी खेती शुरू की इसके बाद उसकी आमदनी का यह जरिया बन गया, अब वह प्रदेश के भिंड ही नहीं बल्कि अन्य स्थानों ग्वालियर इटावा आदि स्थानों पर भी खीरे की सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि वह एक साल में तीन बार इसकी फसल लेता है जिससे तकरीबन उसे 2 से 2.5 लाख रुपए तक आमदनी हो जाती है, जिससे उसकी किस्मत ही बदल चुकी है। Cucumber cultivation
यह किसान शिक्षा में सिर्फ 8 तक की पढ़ाई ही कर पाया, उन्होंने यूट्यूब से इसकी खेती की विधि सीखने के बाद हिम्मत करके खेती शुरू की, बुवाई के मात्र 45 दिन बाद ही उसको लाभ मिलने लगा यानि खीरे बिक्री हेतु खेत में तैयार होने लगे, यानि खीरे से 45 दिन बाद ही पैदावार लेने लग जाते है जो 90 दिन तक उत्पादन दे सकते हैं। इसके बाद दोबारा से इसकी बुवाई करनी पड़ेगी, यानि साल भर में 3 फसल आसानी से ले सकते हैं।
खीरे के थोक मार्केट में भाव
किसान के अनुसार यदि किसान अच्छी मेहनत करता है और अच्छे से देखभाल करता है, तब वह प्रति एकड़ 3 माह में 300 क्विंटल तक खीरे की पैदावार आसानी से ले सकता है। थोक मार्केट यानी मंडी में आमतौर पर इसके भाव 20 रूपये प्रति किलो आसानी से बिक जाते हैं, हालांकि इसके भाव में कुछ उतार चढ़ाव मौसम के अनुसार बदलते भी रहते हैं।
खीरे की खेती हेतु बीज की मात्रा कितना डाले
किसान साथियों बात करें खीरे की खेती हेतु प्रति एकड़ बीज की तो इसके लिए बेहद ही कम यानी 200 ग्राम ही काफी है, उन्नत किस्म के बीज प्रति एकड़ के हिसाब से मात्र 5 हज़ार रुपए में आसानी से मिल जाता है, खरे की उन्नत किस्म की बात करें तो किस साथियों बनार सबसे उन्नत किस्म मानी गई है जिसकी बेल में बीमारी का खतरा भी काफी कम रहता है इसकी अतिरिक्त जिले में पत्तों में सफेद फफूंदी रोग लग सकता है जिसे डाउनूमील्डू भी कहा जाता है इसके अतिरिक्त बात करें तो मच्छर थीम्स वह इल्ली का काफी कम पर को देखने को मिलता है
खीरे की उन्नत किस्म कौन सी है ?
किसान साथियों वैसे तो अनेक प्रकार की किस्म इस समय मार्केट में है जो राज्य के अनुसार रहती है परंतु प्रमुख उन्नत किस्म की बात करें तो पूसा संयोग, पूसा बरखा, खीरा 90, पूसा उदय, स्वर्ण पूर्णा, स्वर्ण शीतल, हाइब्रिड 1, हाइब्रिड 2, पंत शंकर खीरा 1, स्वर्ण पूर्णिमा, स्वर्ण अगेती आदि कई प्रकार की किस्में उपलब्ध हैं।
खीरे की बुवाई कैसे करें?
किसान ने बताया कि इसकी खेती हेतु कतार से कतार की दूरी 5 फीट एवं पौधे से पौधे की दूरी 2. फीट रखनी चाहिए। किसान इसके बीज को सीधे खेत में बुवाई की जा सकती है, बीज की बुवाई 1 cm गहराई में करें, इसके अलावा आप पौधे नर्सरी में लगाकर भी रोपाई कर सकते हैं, जो उगने के 10 दिन बाद कर सकते हैं। Cucumber cultivation
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 ज्वाइन करें
Conclusion:- साथियों अपनी आवाज वेबसाइट पर कृषि एवं किसानों से जुड़ी जानकारी प्रसारित की जाती है, जिसपर अनेक प्रकार की मीडिया एवं अन्य स्त्रोत से जानकारी एकत्रित करके आप तक रिसर्च द्वारा आसान भाषा में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है ताकि किसान अच्छा लाभ ले सके।





