Cucumber farming : खीरे की खेती से लाखों में कमाई, दुनियां भर में बढ़ रही है मांग फरवरी मार्च में इन किस्मों की करे बुवाई।

Cucumber farming in India: भारतीय खीरे की खेती करके अच्छा लाभ ले सकते हैं, क्योंकि इस समय दुनिया भर में भारतीय खीरे की मांग बढ़ रही है, खीरे को किसान साल में 3 से 4 बार उगा सकते हैं एवं लाखों में कमाई कर सकते हैं, गर्मियों के मौसम में इसकी मांग भारी मात्रा में रहती है, जिसके कारण इसकी खेती से भरपूर लाभ ले सकते हैं, इसके लिए कौन कौन सी मिट्टी, खाद, सिंचाई, उन्नत किस्में एवं भारतीय एवं विदेशों में कितनी मांग है संपूर्ण जानकारी आज जानेंगे..

Cucumber farming | खीरे के उत्पादन में भारत अग्रणी देश बना

भारत से विदेशों में इस समय तकरीबन 700 करोड़ रुपए से भी अधिक का निर्यात करता है जो वैश्विक स्तर पर 15 फीसदी तक पहुंच गया है, भारत इस समय खीरे का बड़ा निर्यातक बन चुका है, इस समय खीरे की कुकुमिस हिस्ट्रिक्स प्रजाति ही खास नहीं है इससे कही ज्यादा गर्किंन यानी अचारी खीरे ने तो ओर भी अधिक धूम मचाई हुई है। भारत ने साल 2020- 21 में तकरीबन 114 मिलियन डॉलर तक कीमत के 1,23,850 मीट्रिक टन के करीब ककड़ी और गर्किंन यानी अचारी खीरे को निर्यात करके लाभ कमाया था, जिसके कारण भारत खीरे के निर्यातक देशों में पहले स्थान पर काबिज हो गया है.

भारत में खीरे की खेती

Cucumber farming : भारत में मुख्य रूप से खीरे की कृषि का प्रमुख उद्देश्य लाभ हेतू किया जा रहा है, इसके प्रमुख उत्पादक राज्यों में पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि माने जाते हैं, हालांकि इसकी खेती देश के सभी राज्यों में की जा सकती है, परंतु ये राज्य अन्य राज्यों के लिए भी खेती एवं उत्पादन के लिहाज से मिसाल बन गए हैं,।

बेहतर उत्पादन हेतु फरवरी मार्च में उगाए खीरा

किसान साथी अच्छे उत्पादन हेतू फरवरी एवं मार्च में खीरे की खेती हेतु बुवाई कर सकते हैं, क्योंकि इस समय जो खीरा बोया जाता है वह गर्मी के मौसम में अधिक मांग के कारण बेहतर मुनाफा देकर जाता है, यह एक ऐसे फसल मानी जाती है जो कम समय में अधिक मुनाफा देती है, इसकी खेती करते समय आरंभिक समय में कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें ताकि अधिक लाभ ले सकें।

अधिक पैदावार हेतु किसान खीरे की खेती करते समय यह जरूर ध्यान रखे कि खेत की जल निकासी अच्छी हो, एवं भूमि का PH मान 6 से 7 के बीच रहे। इसके लिए दोमट एवं बलुई मिट्टी उपयुक्त होती है। किसान जायद फसल के रूप में इसकी खेती की शुरुआत फरवरी एवं मार्च में करें, एवं जून जुलाई माह में आप खरीफ की खेती भी कर सकते हैं।

ये है खीरे की प्रमुख उन्नत किस्में.

राज्यों में विभिन्न प्रजातियों की खेती एवं बीजों का प्रयोग किसान खीरे की खेती हेतु कर सकते हैं परंतु इस समय कई ऐसी उन्नत किस्में में जो आप लगा सकते हैं जो निम्न प्रकार से हैं..

  • स्वर्ण अगेती
  • स्वर्ण पूर्णिमा
  • पूसा उदय
  • पूना खीर
  • पंजाब सलेक्शन
  • पूसा संयोग
  • पूसा बरखा
  • खीरा 90
  • कल्यानपुर हरा खीरा
  • कल्यानपुर मध्यम
  • खीरा 75
  • पीसीयूएच- 1
  • पूसा उदय
  • स्वर्ण पूर्णा
  • स्वर्ण शीतल
  • पंत संकर खीरा- 1
  • प्रिया खीरा किस्म
  • हाइब्रिड- 1
  • हाइब्रिड- 2

किस प्रकार करें खीरे की खेती?

Cucumber farming : खीरे की बुवाई किसान 2 तरीके से कर सकते हैं, जिनमें पहला सीधे बीज से बुवाई कर सकते हैं, या फिर दूसरा तरीका नर्सरी के रूप में पौधे लगाकर। नर्सरी के रूप में खेती हेतु किसान सबसे पहले नर्सरी ट‍्रे में कोकोपीट, वर्मीकुलाइट एवं पर्लाइट का 2:1:1 का मिश्रण डालना चाहिए।

किसान एक एक बीज की रोपाई ट्रे के एक एक खाने में लगा सकते हैं, जिसको एक छायादार जगह पर इस्तेमाल करें। एवं इस ट्रे को सीधी धूप ना आए ऐसे स्थान पर भी रखे। रोपाई के तकरीबन 15 से 20 दिन बाद पौध तैयार हो जाती है, जिसके बाद इसकी रोपाई खेत में किसान कर सकते हैं।

खेत तैयारी करने के बाद किसान बुवाई हेतू सबसे पहले खेत में 1.5 मीटर से 2 मीटर की दूरी पर तकरीबन 60 से 70 सेंटीमीटर की चौड़ी नाली बनाए, इसके दोनों तरफ मेड के नजदीक 1- 1 मीटर के अंतराल के बीच 3 से 4 बीजों का इस्तेमाल एक स्थान पर रोपाई कर सकते हैं। रोपाई से पहले किसान साथी क्यारियां बना लेवे एवं बीज को एक लाइन में ही बुवाई करें। लाइन से लाइन की दूरी का अंतर 1.5 मीटर एवं क्यारी से क्यारी की दूरी 1 मीटर तक रखे। इसी तरह किसान सीधे बीज से भी बुवाई कर सकते हैं

बुवाई के बाद निराई गुड़ाई एवं खरपतवार निकलने के लिए 20 से 30 दिन बाद इसको निकाल देवे, किसान साथी तापमान बढ़ने पर समय समय पर इसमें सिंचाई का प्रबंध अवश्य करे एवं खेत को साफ सुथरा रखें।

100 से 150 क्विंटल तक ले पैदावार

किसान साथियों खीरे को पकने में बहुत कम समय लगता है इसकी पकने की अवधि 40 से 70 दिन की होती है जो तकरीबन प्रति हैक्टेयर 100 से 150 क्विंटल तक उत्पादन देता है, यह गर्मियों के मौसम में उगाई जाने वाली ऐसी फसल है जो किसानों को भारी लाभ प्रदान करती है, इसमें अन्य फसलों की बजाय मेहनत भी कम लगती है।

खेती की नई नई जानकारी हेतु आप हमसे व्हाट्सअप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं 👉 यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें 👉काला जीरा (जीरी) की किस्म है बड़े काम की, जाने कैसे करे इसकी खेती, एवं खाद बीज ऊर्वरक की जानकारी

ये भी पढ़ें 👉 Icar ने की नई रागी किस्म VL-352CS इजात, 90 दिन में देगी बंपर पैदावार, जानें अधिक उत्पादन हेतु बुवाई एवम् उर्वरक सहित सम्पूर्ण जानकारी

Apniaawaj.in:- किसान साथियों में राकेश कसवां आपका साथी www.apniaawaj.com का संस्थापक हूं, काफी समय से आपके लिए नई नई उन्नत किस्मों के साथ साथ खेती बाड़ी जुड़ी सभी प्रमुख समाचार एवं अन्य कृषि जानकारी इस वेबसाइट पर लेकर आता हु, हालांकि यह एक सामान्य जानकारी है परंतु किसानों को इसका काफी लाभ प्राप्त हो सकता है, तो हमसे जुड़े रहे एवं जानकारी अच्छी लगे तो फैकबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं X प्लेटफॉर्म के साथ साथ अन्य सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल

MP mousam: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में आगामी 24 घंटे में बारिश का अलर्ट। जाने मौसम का हाल MP mousam update: मध्य प्रदेश में लगातार मानसूनी बारिश अब भी…

Vivah saghun yojna: हरियाणा में अब बेटियों के विवाह पर मिलेंगे 10 हजार अधिक परंतु ये नई शर्ते होगी लागू, जाने डिटेल्स

Haryana vivah saghun yojna: हरियाणा सरकार ने हरियाणा की बेटियों के अवसर पर बड़ी सौगात दी है, नायब सैनी सरकार द्वारा इसकी घोषणा की गई है, इससे पहले बेटियों की…

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर हरियाणा पंजाब के सीएम दिल्ली तलब, नगर निर्माण विवाद पर 10 जुलाई को होगी मीटिंग

सतलुज यमुना लिंक (SYL) को लेकर पंजाब एवं हरियाणा के बीच चल रहे 1982 से चल रहे जल विवाद एवं नगर निर्माण को लेकर एक बार फिर बातचीत हो सकती…

Today weather: हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश यूपी सहित संपूर्ण भारत में आज बारिश का अलर्ट, 12 फीसदी अधिक हुई बारिश

Mousam update today in india: इस साल 2025 में अबतक भारत में अलग अलग राज्यों के हिसाब से मानसून की बारिश 12 फीसदी अधिक हुई है, मौसम विभाग के ताजा…

MP laptop yojna: 12वीं टॉपर को मध्य प्रदेश सरकार इस दिन बांटेगी फ्री लैपटॉप एवं साइकिल स्कूटी, जाने कौन है पात्र

MP laptop yojna 2025 : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए बड़ी योजना लेकर आ रही है, इस योजना के तहत 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक…

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम

हरियाणा के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, हिसार पानीपत में बूंदाबांदी शुरू, देखे आज एवं कल का मौसम मौसम विभाग चंडीगढ़ (IMD weather update) के अनुसार हरियाणा के…

Leave a Comment